फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   You will get the gift of a new building on the new year

Ambala News: नए साल पर मिलेगी नए भवन की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
You will get the gift of a new building on the new year
अंबाला। नए साल पर अंबाला कैंट में रेजिमेंट और हाऊसिंग बोर्ड चौकी की नई बिल्डिंग की सौगात मिलना लगभग तय है। इनका काम पूरा हो गया है। मंगलवार को भी अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने अंबाला कैंट रजिमेंट चौकी का जायजा लिया। अब इसके उद्घाटन को लेकर तैयारियां की जाएगी। रेजिमेंट चौकी की पुरानी बिल्डिंग को ही नया रूप दिया गया है। फिलहाल यह चौकी सामुदायिक केंद्र में ही चल रही है जबकि हाउसिंग बोर्ड चौकी सुभाष पार्क के सामने बनकर तैयार हुई है।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से तैयार हुई नई बिल्डिंग
इन चौकी का निर्माण पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से कराया गया है वहीं, हाऊसिंग बोर्ड चौकी के नए भवन के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत आई है। चौकी में 8 से 9 कमरे बनाए गए हैं। वहीं लोगों के बैठने के लिए भी अलग से गैलरी व बंदी गृह, किचन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। बीसी बाजार यानी रजिमेंट चौकी का निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed