{"_id":"61b3b97ecbd711005370506f","slug":"yamunanagar-s-team-was-first-in-inter-college-women-s-weightlifting-competition-ambala-news-knl923640181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम रही प्रथम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंटर कॉलेज महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की टीम प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। दो दिन चली प्रतियोगिता का पहले दिन शुभारंभ कॉलेज के प्रधान सेठ मदन लाल अग्रवाल, सचिव सुरेश बंसल और प्राचार्य डॉ. किरण आंगरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अलग-अलग कॉलेजों से प्रोफेसर व कोच उपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक असीम गोयल ने शिरकत की और उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी ऐसे ही खेलों में भाग लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की प्रतिभा के साथ हमेशा सरकार खड़ी हुई है। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मदन लाल अग्रवाल, उप प्रधान गुरिंदर अग्रवाल, सेक्रेटरी सुरेश बंसल, सदस्य विनोद बंसल, नरेश बंसल व अन्रू मौजूद रहे। साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रधान नितिन सहगल भी मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
इस प्रतियोगिता में एमडीएसडी कॉलेज ने 4 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और एक कांस्य मेडल हासिल किया। इसमें तमन्ना ने 76 किलो भार वर्ग में, मानसी ने 81 किलो भारवर्ग में, अंजली ने 87 किलो भार वर्ग में तथा मुस्कान सिंह ने 87 से अधिक किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। पूनम ने रजत पदक और हरप्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. किरण आंगरा ने विजेता प्रतिभागियों, कार्यक्रम संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग की एचओडी जसप्रीत कौर, कोच मधु थापा को इस आयोजन के लिए बधाई दी।