{"_id":"69b469ea102e1785ce054f21","slug":"x-ray-machine-at-city-civil-hospital-malfunctions-patients-wander-around-all-day-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159677-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिटी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, दिनभर भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिटी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, दिनभर भटके मरीज
विज्ञापन
- एक्स-रे के लिए 10 किलोमीटर दूर कैंट की लगानी पड़ी दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन का सीआर सिस्टम खराब होने पर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मशीन खराब होने के कारण दिनभर मरीज इमरजेंसी और एक्स-रे विभाग के चक्कर काटते रहे। मरीजों को 10 किलोमीटर दूर यानी अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। कुछ मरीज तो मजबूरी में कैंट अस्पताल पहुंचे लेकिन कुछ मायूस होकर लौट गए।
इंजीनियर के आने पर होगी दुरुस्त
शुक्रवार सुबह ही अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई थी। जैसे ही वह ओपीडी में डॉक्टर की सलाह पर एक्स-रे के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एक्स-रे मशीन ही खराब है। अस्पताल में रोजाना 100 से 110 एक्स-रे किए जाते हैं जिससे काम का भारी दबाव रहता है। उधर, बीएमई संजय लाडवाल ने बताया कि मशीन का सीआर सिस्टम खराब हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इंजीनियर को बुलाने के बाद मशीन को दुरुस्त करवाया जाएगा ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।