फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers will go on indefinite strike if the demands are not met by February 22

22 फरवरी तक मांगें पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Workers will go on indefinite strike if the demands are not met by February 22
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : Ambala
बराड़ा। पुरानी पेंशन नीति दोबारा लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत दर्जनभर मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर चेतावनी दी है कि अगर 22 फरवरी तक मांगों पर अमल नहीं हुआ तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे। शुक्रवार को अधोया स्थित पावर हाउस के प्रांगण में न्याय संगत मांगों को लेकर यहां धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान जसवीर देशवाल ने बताया कि केंद्रीय परिषद ने हरियाणा सरकार और निगम मैनेजमेंट से कई बार कर्मचारियों की जायज और जरूरी मांगों के लिए बातचीत की, लेकिन कई मांगें मानने के बावजूद पत्र जारी नहीं किया गया। इसलिए यूनियन ने संघर्ष का रास्ता अपनाया। इसके तहत सब यूनिट में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे का धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रेस प्रवक्ता प्रिंस बक्शी ने बताया कि इसके बाद हेड ऑफिस में धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि सरकार फिर भी उनकी मांगों पर अमल नहीं करती है तो 22 फरवरी को हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी बदल सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रणधीर सिंह, तरसेम राणा, सुशील सिंगला, गोविंद, राजकुमार आदि कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

यह हैं मुख्य मांगें
पुरानी पेंशन नीति को पुन: लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन लागू करना, पूरी बिजली यूनिट को बढ़ाना, कैशलेस मेडिकल लागू करना, लिपिक वर्ग का धुलाई भत्ता लागू करना, कोरोना के समय शहीद हुए कर्मचारियों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देना, एक्सग्रेशिया पॉलिसी को सही तरीके से लागू करना आदि मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed