फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers distributed Prasad of Laddu and Halwa

कार्यकर्ताओं ने लड्डू और हलवे का बांटा प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Workers distributed Prasad of Laddu and Halwa
नारायणगढ़। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत पर वीरवार को भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। खुशी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाए, लड्डू और हलवे के प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन

सुमन सैनी ने कहा कि चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है। उन्होंने चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत के लिए वहां के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

सुमन सैनी ने कहा की जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में कानून का शासन रहा है। वहां विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवा कर जन कल्याण के कार्य किए गए हैं। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुज्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed