फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Worker's death due to electrocution, case filed against contractor and landlord

करंट लगने से मजदूर की मौत, ठेकेदार और मकान मलिक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Worker's death due to electrocution, case filed against contractor and landlord
नारायणगढ़। निर्माणाधीन घर में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार की शाम हुई इस घटना में परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। नारायणगढ़ थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। मृतक सरदारी लाल इसी गांव का वासी था।
विज्ञापन

खेड़की मानकपुर के परवेज राज ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गांव मे मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। उसके मामा सरदारी लाल भी इसी गांव में रहते हैं। वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम करीब चार बजे सरदारी लाल गांव कलालटी के हुकम चंद के वार्ड-पांच में बन रहे निर्माणाधीन घर पर थे। बतौरा के पवन कुमार ने निर्माण के लिए लेबर का यह ठेका ले रखा है। उसने सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए थे। काम के दौरान करंट लगने से सरदारी लाल की मौत हो गई। हुकम चंद और पवन की लापरवाही हादसे का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed