फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women will rule in 177 villages

अंबाला के 177 गांवों में चौधराहट करेंगी महिलाएं

Mon, 25 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 25 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Women will rule in 177 villages
पंचायत चुनावों में इस बार 177 महिलाओं के हाथों में गांवों की चौधर होगी। महिला सशक्तिकरण के इस दौर में आंकड़ा बेशक काफी बढिय़ा है, लेकिन महिलाओं के लिए राह आसान नहीं दिख रही है, लेकिन फिर भी जिस तरह से मतदाताओं ने महिलाओं को चौधराहट का मौका दिया है, उससे उम्मीद की जा रही है लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ने दिखा दिया कि मतदाता महिलाओं पर भरोसा करने लगा है। बेशक आंकड़ा महिला आरक्षित सीटों का भी हो, लेकिन फिर भी महिलाओं ने उस मौके को बखूबी भुनाया, जिसके लिए सरकार ने एक प्लेटफार्म तैयार कर दिया।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार पंचायत चुनावों में शिक्षा की शर्त लगा दी, जिसके चलते कई उम्मीदवार इस रेस से ही बाहर हो गए। लेकिन इसी शर्त ने उन महिलाओं के लिए रास्ता खोल दिया, जो पढ़ी लिखी थी और सरकार द्वारा रखी गई इस शर्त को पूरा करती थी। बस जो उम्मीदवार इस रेस से बाहर हुए, उनकी जगह उनके परिवार या रिश्तेदारी में महिलाओं ने इस बार मैदान में उतरने का फैसला लिया। यही फैसला उनके पक्ष में भी जाता दिखा, जब मतदाताओं ने  गांवों की चौधर महिलाओं को सौंप दी।
विज्ञापन


ब्लॉक के अनुसार पुरुष और महिला चौधरियों की स्थिति
ब्लॉक बराड़ा की 66 पंचायतों में से 37 पंचायतों में पुरुष,  29 पंचायतों में महिलाएं सरपंच बनीं। इसी तरह ब्लाक साहा की 60 पंचायतों में से 36 पंचायतों में पुरुष और 24 पंचायतों में महिलाएं सरपंच बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अंबाला-1 ब्लाक की 101 पंचायतों में से 55 पंचायतों पर पुरुषों व 46 पंचायतों पर महिलाओं का कब्जा रहा, जबकि अंबाला-2 ब्लाल की 27 पंचायतों में से 18 पंचायतों पर पुरुषों व 9 पंचायतों पर महिलाओं का कब्जा रहा।
दूसरी ओर शहजादपुर ब्लॉक की 68 पंचायतों में से 34 गांवों की चौधर जहां पुरुषों को मिली, वहीं 34 गांवों की कमान महिलाओं के हाथों में है। इसी प्रकार नारायणगढ़ ब्लॉक की 86 पंचायतों में से 51 गांवों की चौधर जहां पुरुषों को मिली, वहीं 35 गांवों की कमान महिलाओं के हाथों में है।

408 पंचायत एक भी अल्पसंख्यक चौधरी नहीं
जिला अंबाला की 408 पंचायतों में अल्पसंख्यक वर्ग से एक भी चौधरी नहीं बना। लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई के इस चुनावों में अल्पसंख्यकों को बतौर सरपंच प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। हालांकि इस वर्ग की गांवों में वोटें तो हैं, लेकिन सभी 408 गांवों में अल्पसंख्यक वर्ग को प्रतिनिधित्व की तलाश है। मतदाता इस बारे में कुछ कह नहीं रहे, लेकिन फिर भी अल्पसंख्यक वर्ग के लिए बतौर सरपंच इस बार झोली खाली ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed