{"_id":"590f6dd04f1c1b47548512c7","slug":"women-ruckus-remove-liquor-contracts-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं का हंगामा
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
Updated Mon, 08 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के कराधान रोड पर शराब ठेके को लेकर रविवार को महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि शराब के कारण आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। इस ठेके को हटाया जाए। इस दौरान मौके पर पहुंचे पार्षद की ओर से भी लोगों को समझा कर मामला शांत करवाया।
इलाकावासी मोहित कुमार, सुरेश, अजय, विनोद, राजेश, लक्ष्मी रानी, मीरा, सुनीता, अंजलि व अन्य महिलाओं का कहना था कि उनके इलाके में शराब का ठेका खोला गया है। लेकिन ये ठेका पूरी तरह से नियमों के खिलाफ चल रहा है। इस दौरान महिलाओं ने संबंधित बिल्डिंग के मालिक को भी मौके पर बुलाया और उसे शराब का ठेका हटवाने की गुहार लगाई। उन्हें शराब ठेके के बाहर गिरी पड़ी शराब की बोतलें भी दिखाईं।
उनका कहना है कि शराब के ठेके से कुछ ही दूरी पर गुरुद्वारा है और पूरा रिहायशी इलाका है। ऐसे में पूरा माहौल खराब हो रहा है। इस दौरान जिस बिल्डिंग में शराब का ठेका खुला है, उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया गया और उसे ठेका बंद करने के लिए कहा गया। महिलाओं ने कहा कि आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। इस दौरान पार्षद के प्रतिनिधि व अन्य ने लोगों को समझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। इलाकावासियों ने बिल्डिंग मालिक को एक सप्ताह का समय दिया।