फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   women police station will inaugurated today

आज अंबाला को मिलेगी महिला थाने की सौगात

Fri, 28 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 28 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
women police station will inaugurated today

स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज 28 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन अबाला शहर में नवनिर्मित महिला थाने का उद्घाटन करेंगे। पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि लगभग 35 लाख रूपये की लागत से पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जाएगा और इसमे आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वास्तव में इस भवन में पहले पुलिस विभाग की अन्य शाखाएं कार्य करती थी और अब इस भवन को महिला थाना के रूप में तैयार किया गया है।

पूरे भवन में टाइलें, फर्नीचर, पहले से स्थित भवन के विस्तार व बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। उन्होने कहा कि इस पूरे शौचालय, थाना अध्यक्ष कक्ष, कंप्यूटर रूम सहित पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुसार नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यह महिला थाना एसीपी पंखुडी कुमार की देखरेख में महिलाओं को कानूनी संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करेगा। इस थाना की एसएचओ अमरजीत कौर होंगी, जांच अधिकारी एएसआई बिमला, मुंशी सुरेन्द्र कौर सहित कुल 30 महिला पुलिसकर्मियों के माध्यम से महिला थाना की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 30 कर्मियों के स्टाफ में दो महिला सब इंस्पैक्टर, 4 एएसआई, 8 कांसटेबल और 24 महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। महिला थाने में पुलिसकर्मियों को पीसीआर, वायरलैस सैट, मोटरसाइकिल व अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed