{"_id":"6107147a8ebc3e845a0640eb","slug":"woman-suicide-ambala-news-knl785415110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया फंदा, मायके वाले बोले: ससुराल वालों ने परेशान कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाया फंदा, मायके वाले बोले: ससुराल वालों ने परेशान कर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा नगर में शनिवार सुबह दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आनन-फानन में परिजन उसे उठाकर नागरिक अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। मायके वालों का आरोप है पैसों की मांग पूरी न होने के कारण ससुराल वालों ने उसे परेशान करके मार डाला। आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उनकी लड़की को भेजकर बार-बार पैसे मांगते थे और कई बार उससे मारपीट भी की गई। बाद में पति ने पंचायती समझौते में भी लिखा था कि वह उनकी बेटी से मारपीट नहीं करेगा। महिला के परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट ने घटनास्थल का मुुुआयना किया और बलदेव नगर वासी महिला के पिता विजय के बयान पर उसके पति संजीव कुमार, ससुर गिरधारी लाल, सास संतोष देवी और देवर नीरज के खिलाफ दहेज हत्या की धारा 304-बी, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने 30 वर्षीय पूजा की शादी सात दिसंबर 2013 को दुर्गा नगर के संजीव कुमार से की थी। पूजा का पांच साल का लड़का और तीन साल की लड़की है। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा, कभी वाहन तो कभी पैसों की मांग की जाती। रुपये देने के बाद भी पूजा से मारपीट की जाती थी। एक घटना में दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपी पक्ष ने लिखकर दिया था कि वह उसे दोबारा न तो मारेंगे और न तंग करेंगे। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पूजा की ससुराल में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर उनकी बेटी की मौत की सूचना दी। इस पर उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो पूजा मृत मिली, जबकि ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति नहीं दिखा। विजय का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को परेशान करके मार डाला। सेक्टर-9 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत के अनुसार दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति, सास, ससुर और देवर को नामजद किया गया है। उन पर दहेज मांगने का आरोप हैं। आरोपों की जांच जारी है, जो सच सामने आएगा, उसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
----------------