फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman's body found in bloody condition in the field

खेत में लहूलुहान हालत में मिला महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in bloody condition in the field
अंबाला सिटी। महमुदपुर गांव में एक महिला का शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला है। मृतक महिला की शिनाख्त करीब 55 वर्षीय प्रकाशी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने पति पर हत्या का शक जाहिर किया है। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रकाशी देवी अपने पति के साथ खेत में घास लेने के लिए गई थी। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन

खेत में जाकर देखा तो प्रकाशी देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। मुंह, गर्दन, बाजू समेत शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। बताया जा रहा है कि अनबन के बाद पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कैंट सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस पति की तलाश करने में लगी है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed