फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman fell from scooty due to collision with bus, wheel passed over, death

बस की टक्कर से स्कूटी से गिरी महिला, पहिया ऊपर से गुजरा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman fell from scooty due to collision with bus, wheel passed over, death
अंबाला। पत्नी के साथ साली से मिलने शहर जा रहे स्कूटी सवार को पंजाब रोडवेज की बस ने साइड मार दी। साइड लगने से दोनों हाईवे पर गिर गए और बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। चालक मौके से बस को लेकर फरार हो गया। घायल को पति ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में जयपाल ने बताया कि वह गांव टमनोली का निवासी है। वह हरियाणा डायरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फेडरेशन लिमिटेड पंचकूला में निजी नौकरी करता है। रविवार को वह पत्नी ममता के साथ स्कूटी पर सवार होकर साली नीलम रानी निवासी देवीनगर शहर के पास जा रहे थे। फ्लाई ओवर के साइड रोड नजदीक रेलवे थाना कैंट के पास पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने उसकी एक्टीवा को साइड मार दी। वह पत्नी ममता समेत एक्टिवा से नीचे गिर गया। इस दौरान पंजाब रोडवेज बस का पिछला टायर उसकी पत्नी ममता रानी के ऊपर से निकल गया। उसने राहगीरों की सहायता से पत्नी को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने ममता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed