फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies in car collision, husband injured

कार की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in car collision, husband injured
अंबाला। रामपुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जीएमसीएच सेक्टर 34 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। साहा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुर निवासी शुभम चौहान ने बताया कि वह वकील है। 27 जनवरी को वह कोर्ट से अपना काम खत्म कर अपनी कार में गांव रामपुर जा रहा था। उसके ताया का लड़का कुशलपाल निवासी गांव रामपुर अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ मोटरसाइकल पर सवार होकर जा रहे थे। रामपुर गांव के मोड़ पर एक तेजरफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कुशलपाल और नीलम गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक अपनी कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसने दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से अपनी कार से उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भाभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed