फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman commits suicide by trapping, relatives allege assault

Ambala News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by trapping, relatives allege assault
अंबाला। कैंट के अमर नगर निवासी ज्योति बाला (42) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर ही बेटी को प्रताड़ित करने व हत्या के आरोप लगाए, जबकि पुलिस की प्राथमिक जांच में मौत का कारण चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या करना सामने आया है। रविवार को पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया। मृतक के भाई अरुण के बयानों पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र का कहना है कि मृतक के भाई द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


17 साल पहले हुआ था ज्योति का विवाह

मृतका के भाई पिहोवा निवासी निवासी अरुण कुमार का आरोप है कि उनकी बहन ज्योति बाला की शादी 17 साल पहले अमर नगर निवासी रवि कुमार में हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां है। शादी के बाद पति व ससुराल पक्ष की तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायती तौर पर फैसले हुए है। कुछ समय पहले ही महेश नगर थाने में ही बहन की तरफ से ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी गई थी। रविवार को सुबह उनके पास फोन आया कि ज्योति की मौत हो गई है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले पुलिस के आने से पहले ही शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले गए थे। बाद में बताया गया कि बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लंबे समय से बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था और घर से रुपये लाने का दवाब बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed