{"_id":"61bb9745bb939e3cb517f1ca","slug":"woman-caught-stealing-from-purse-at-station-ambala-news-knl92994947","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर पर्स से चोरी करते महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर पर्स से चोरी करते महिला को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी रेलवे स्टेशन की स्वचालित सीढ़ियों पर शातिर चोर को एक महिला के पर्स से चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला चोर के पास से पांच हजार रुपये बरामद किए गए। पटियाला निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि वह परिजनों संग पटना साहिब माथा टेकने गए थे। वह वीरवार सुबह ट्रेन से छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनकी माता व अन्य परिजन प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए स्वचालित सीढ़ियों से आ रहे थे।
इस दौरान उनकी माता के पीछे एक महिला दो बच्चों संग खड़ी थी। महिला ने बड़ी ही शातिर तरीके से माता के पर्स की चेन खोली और इसमें से लगभग पांच हजार रुपये निकाल लिए। महिला की इस हरकत को नजदीक ही मौजूद अन्य परिजन ने देख लिया और शोर मचा दिया। आरोपी महिला को मौके पर काबू कर लिया गया। इस दौरान महिला ने पर्स से चोरी किए रुपये नीचे जमीन पर गिरा दिए और मौके से भागने की कोशिश की। मगर, अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर आरपीएफ कर्मचारी भी पहुंचे। मामला जीआरपी से जुड़ा था, इसलिए मामले की शिकायत जीआरपी को देने की बात कही गई, लेकिन दविंदर सिंह ने कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए जीआरपी को शिकायत देने से मना कर दिया।
वहीं मौके पर मौजूद टैक्सी व ऑटो चालकों ने बताया कि सात से आठ महिलाएं रेलवे परिसर और स्वचालित सीढ़ियों के पास सक्रिय हैं। जो मौका मिलते ही अकेली महिला यात्री के आसपास घेरा बना लेती हैं और उनके पर्स से नकदी गायब कर देती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिन में कई महिला यात्री इसकी शिकायत कर चुकी हैं। वहीं स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा इन महिलाओं की धरपकड़ के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
कर्नल की पत्नी का पर्स हुआ था चोरी
13 दिसंबर को छावनी के सैन्य क्षेत्र में तैनात कर्नल की पत्नी के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। निधि महरोत्रा ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया था कि वह जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस में मुरादाबाद से छावनी रेलवे स्टेशन पर आई थी। वह प्लेटफार्म से रेलवे परिसर में जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियों पर थी तो पीछे से किसी अज्ञात ने बैग की चेन खोलकर पर्स चोरी कर लिया। पर्स में बैंक सहित जरूरी दस्तावेज थे और कुछ नकदी भी थी।
कर्मचारी करेंगे तैनात
पटियाला निवासी महिला यात्री के पर्स से रुपये निकालने के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। स्वचालित सीढ़ियों पर संदिग्ध महिलाओं के संबंध में जानकारी मिली है। यहां कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
-धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।