फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wires connected to UP and Bihar, three more arrested

Ambala News: यूपी और बिहार से जुड़े तार, तीन और पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wires connected to UP and Bihar, three more arrested
अंबाला। एक हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट रखकर बुजुर्ग दंपती से 2.78 करोड़ की ठगी मामले में साइबर क्राइम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुख्य सरगना सहित तीन ओर आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

इसमें दो एमपी शहडोल और मुख्य सरगना को बिहार के चकिया से पकड़ा है। ये आरोपी नेपाल बॉर्डर पार करने की फिराक में थे। उससे पहले ही टीम ने आरोपियों को घेरकर पकड़ा। हालांकि पुलिस ने अभी तक नामों की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि साइबर ठगों ने खुद को मुंबई के अंधेरी थाना का इंस्पेक्टर बताकर अंबाला कैट के पालम विहार निवासी रामलुयाया सेतिया से 2.97 करोड़ ठग लिए थे। बुजुर्ग दंपती का नाम 497 करोड़ हवाला मनी के एक आरोपी से जोड़कर एक सप्ताह तक घर में ही डिजिटल अरेस्ट रखा था।
विज्ञापन

अलग-अलग 55 खातों में डाला पैसा
डिजिटल अरेस्ट के मामले की जांच में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही है। साइबर ठग इतने शातिर थे कि 2.78 करोड़ ठगने के बाद कुछ ही देर में करीब 55 अलग-अलग बैंक खातों में पैसे को डाल दिया था, जिससे कि पकड़े भी जाए तो पुलिस थोड़े की पैसे बरामद कर सके। साइबर थाना की टीम कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचेगी और पैसों की बरामदगी करेगी। उल्लेखनीय है कि दंपत्ती ने नया घर खरीदने के लिए ये रकम घर में रखी थी। बेटे के विदेश में होने का पता लगने पर आरोपियों ने एंबेसी में मेल भेजकर सूचना देने की बात से भी धमकाया था।ु
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed