{"_id":"629a635900dfa060a948b615","slug":"will-ride-a-bicycle-stay-fit-save-fuel-too-ambala-news-knl110384887","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाएंगे, फिट रहेंगे, ईंधन भी बचाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाएंगे, फिट रहेंगे, ईंधन भी बचाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स शहर में एनएसएस यूनिट की प्रभारी प्रोफेसर पूनम रानी की देखरेख में शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत प्रो. पूनम ने छात्राओं को साइकिल के इतिहास से अवगत कराया। वर्तमान में इसकी क्या स्थिति है, यह भी बताया। उन्होंने छात्राओं को साइकिल ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने पर बल दिया। प्राचार्या अनीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे साइकिल के प्रयोग से हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. सुखदीप कौर, प्रो. एकता शर्मा, प्रो. प्रीति पराशर भी उपस्थित रहे।
साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो छावनी में प्राचार्य प्रियंका त्यागी की अध्यक्षता में आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली ने खड्गा हेरिटेज पार्क से लेकर कुल 5.6 किलोमीटर की दूरी तय की। 41 विद्यार्थियों, शिक्षकों व अजय अलेक्जेंडर, सतपाल, अभिषेक राठौर, सीमा शर्मा, रीतू गुलाटी, नीतू सिंह और अभिभावक संजीव त्यागी ने पूरे जोश और उत्साह से रैली में भाग लिया।
साइकिल को दिनचर्या में शामिल करने का दिया संदेश
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज प्रांगण में विश्व साइकिल दिवस पर एनएसएस यूनिट के सौजन्य से आजादी के अमृत उत्सव के उपलक्ष्य में साइकिल चलाने का संदेश दिया गया। जिसमें लगभग 100 छात्राओं व कॉलेज प्राध्यापकों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य ने साइकिल रैली को झंडी देकर रवाना किया। यह रैली कॉलेज से चलकर पटेल पार्क होते हुए रानी के तालाब तक पहुंची। इसमें जन-जन को यह संदेश दिया कि साइकिल को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने कहा कि साइकिल चलाना अपने आप में ही एक कसरत है।
विज्ञापन
साइकिलिंग अपनाकर दुर्घटनाओं को कर सकते हैं कम
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज और जिला युवा विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में साइकिलिंग संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. नवनीत कौर, जिला युवा विकास संगठन सदस्य बलजिंदर कुमार और मदन धीमान के निर्देशन में साइकिल रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. प्रवीण वर्मा ने बताया कि साइकिल चलाने से हम न ईंधन की बचत कर आर्थिक स्थिति व पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं। इसके अलावा हमारी शारीरिक फिटनेस संबंधी विकारों और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को भी कम कर सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के अतिरिक्त उमेश धीमान, गौरव गोयल, डॉ. प्रतीक शर्मा, रमन सैनी, डॉ. योगेश, जसवंत राणा, राहुल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
शहीदी स्मारक तक निकाली साइकिल रैली
अंबाला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस के मौके पर छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के गर्ल्स व बॉयज एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली निकाली। एनसीसी बटालियन एक व दो के निर्देश पर निकाली गई साइकिल रैली को प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। यह साइकिल रैली गवर्नमेंट कॉलेज से शुरू होकर जीटी रोड पर बन रहे 1857 के शहीदी स्मारक तक निकाली गई। रैली में शामिल कैडेट्स का नेतृत्व बॉयज यूनिट इंचार्ज लेफ्टिनेंट अजय गौरी व गर्ल्स एनसीसी ऑफिसर प्रो. सरबजीत कौर ने किया।