{"_id":"62337182170139519529a969","slug":"will-protest-by-joining-the-strike-on-28th-and-29th-march-ambala-news-knl1021798170","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 और 29 मार्च को हड़ताल में शामिल होकर जताएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 और 29 मार्च को हड़ताल में शामिल होकर जताएंगे विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की बैठक वीरवार को गोपाल कृष्ण ब्लॉक प्रधान की अध्यक्षता में बीईओ कार्यालय में हुई। बैठक को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सतीश सेठी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र के वायदे के अनुसार लिपिक को 35400 वेतन देने व पुरानी पेंशन बहाली की बजाए उत्पीड़न पर उतर आई है। ऑनलाइन ट्रांसफर में सैकड़ों लिपिकों को उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर दूर बदल दिया गया है। कर्मचारियों में सरकार की वायदा खिलाफी व उत्पीड़न के खिलाफ भारी गुस्सा है।
सेठी ने कहा कि सरकार वायदा खिलाफी के साथ ही कार्यालयों को पेपरलेस के नाम पर बंद करने की ओर बढ़ रही है। कंप्यूटर प्रशिक्षित युवाओं को कार्यालयों में पक्की नौकरी देने की बजाए आत्मनिर्भरता के नाम पर उन्हें सरल केंद्र खोलने की सलाह दी जा रही है। सरकार ऑनलाइन सेवा की आड़ में मोबाइल फोन व इंटरनेट कंपनियों के मुनाफों के लिए ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निजीकरण की नीतियों पर चलते हुए सरकार ने अब स्टाफिंग पॉलिसी के माध्यम से क्लास फोर से लेकर सुपरिंटेंडेंट तक के पदों को खत्म करने की तैयारी कर ली है। इससे बेरोजगारी और बढ़ेगी। इसलिए प्रदेश भर के शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों का मिनिस्टीरियल स्टाफ 28 व 29 मार्च को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर विरोध दर्ज करवाएगा। बैठक में सर्वजीत सिंह, आशीष गुप्ता, अजय कुमार, पहल सिंह, सुनील बक्शी समेत महिला लिपिक कर्मी शामिल रही।