{"_id":"61c2237ef6c1ba43c66f9f25","slug":"wherever-the-bus-stood-the-colonists-were-helpless-ambala-news-knl93522526","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां चाहा खड़ी की बस, कॉलोनीवासी बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां चाहा खड़ी की बस, कॉलोनीवासी बेबस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनौर रुट पर चलने वाली पंजाब की निजी व सरकारी बसें अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी हैं। इन बसों की वजह से लायलपुर बस्ती के मेन बाजार में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय कॉलोनी वासियों चेतन जैन, नरेश कुमार, हेमंत राठौर, रमेश सिंह, राकेश कुमार, सन्नी सिंह आदि ने बताया कि अंबाला सिटी के कोर्ट रोड से पंजाब घनौर रोड करीब डेढ़ किलोमीटर तक दोनों ओर मार्केट बनी हुई है।
वहीं पीली कोठी के स्थित एसवी हाई स्कूल चल रहा है। उसी स्कूल के मुख्य गेट के आगे यह बसें खड़ी हो जाती हैं। बसें करीब आधे घंटे बाद यहां से सवारियां लेकर निकलती हैं। कुछ समय बाद दूसरी बस वहां पर आकर खड़ी हो जाती है। पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहता है। इस कारण राहगीरों व वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। जाम में वाहन चालक फंसे रहते हैं। कुछ दोपहिया वाहन चालक कॉलोनियों की गलियों से गुजरने लगते हैं। बस चालक जाम में फंसे लोगों से बहस करते हैं।
दोपहिया वाहन चालक जल्दी में होने के कारण तेज गति से गलियों के बीच से गुजरते हैं। स्थानीय लोग बच्चों को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं कि गली से गुजर रहे दोपहिया वाहनों की वजह से कोई हादसे का शिकार न हो जाए। उधर, अंबाला रोडवेज डिपो को भी इन बसों की वजह से राजस्व का चूना लग रहा है। चालक जानबूझकर इन बसों को बस स्टैंड पर नहीं ले जाते। इसके कारण पार्किंग फीस का नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत रोडवेज अधिकारियों व अंबाला प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन
अभिभावक स्कूल में शिकायत करते हैं
स्कूल के मेनगेट के बिल्कुल सामने बसें खड़ी होने के कारण कई अभिभावक स्कूल में शिकायत करते हैं। जब भी बस चालक सवारियों से भरकर बस को यहां से लेकर जाता है, कोई बड़ा हादसा होने का डर रहता है। कई बार इन बस चालकों को मौखिक रूप से बोल चुकें हैं कि बसों को यहां न रोके, किसी और अन्य स्थान पर बस स्टॉप बनाए। मगर, बस चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे।
-त्रिप्ती गर्ग, प्रिंसिपल, एस वी हाई स्कूल, मोतीनगर अंबाला सिटी।
बस सड़क के बीच में खड़ी की
पिछले कुछ दिन पहले दो बसें मोतीनगर की मेन मार्केट के बीच खड़ी हुई थी। इसमें एक बस पंजाब रोडवेज और दूसरी प्राइवेट थी। उसी दौरान गाड़ियों की आवाजाही चल रही थी। प्राइवेट बस चालक ने वह बस सड़क के काफी बीच तक पार्क की हुई थी। इस कारण दोनों ओर जाम लग गया था। करीब आधे घंटे बाद उस जाम से निकल पाए थे। जबकि इन बसों का स्टॉप यहां पर नहीं है।
-चेतन जैन स्थानीय निवासी, मोतीनगर।
बस चालक अपनी मनमर्जी करते हैं
करीब दस दिनों पहले जरूरी काम से घर से निकला था। घर से बाहर निकलते ही मेन मार्केट के बीच जाम की स्थिति बनी हुई थी। कुछ लोग पार्क हुई बस चालक से बहस कर रहे थे। लोगों का कहना था कि बस पार्किंग के लिए यह स्थान सही नहीं है। बसों के लिए कोई और स्थान निश्चित करें। इसी बात को लेकर बस चालक जाम में फंसे लोगों से बहस कर रहा था। बस चालक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।
- नरेश कुमार, स्थानीय निवासी, मोतीनगर अंबाला सिटी।
बस चालक ने किया झगड़ा
अपने परिवार के साथ गाड़ी में सवार होकर एक शादी समारोह के लिए घर से निकले थे। इस दौरान गली से बाहर मेन मार्केट में बस चालक ने अपनी बस को बीच रास्ते में रोका हुआ था। जिस पर बस चालक को कहा गया कि वह बस को थोड़ा आगे या पीछे कर ले। इसी बात को लेकर उस बस चालक ने झगड़ा शुरू कर दिया। बस चालक के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देंगे।
- हेमंत राठौर, स्थानीय निवासी, मोतीनगर अंबाला सिटी।
मोतीनगर की मेन मार्केट में स्थित स्कूल में अपने छोटे बच्चों को लेने के लिए स्कूल गया था। स्कूल के मुख्य गेट के सामने बस खड़ी थी और बस चालक उस समय अपनी सीट पर नहीं था। जब बच्चे लेकर स्कूल से बाहर निकले तो अचानक बस चालक ने बस को चलाना शुरू कर दिया। बस चालक पीछे की ओर देख रहा था। इस दौरान राहगीरों ने बस चालक को बताया कि बस के आगे बच्चे हैं।
- सरदार रमेश सिंह, स्थानीय निवासी मोतीनगर अंबाला सिटी।
मोतीनगर मेन मार्केट में विभागीय बस स्टॉप नहीं बनाया गया है। यदि कोई बस चालक वहां पर बस पार्क कर रहा है तो वह बिल्कुल गलत है। बस पंजाब रोडवेज हो या प्राइवेट सभी के लिए अंबाला सिटी में बस स्टैंड बना हुआ है। बहरहाल बस से संबंधित कोई शिकायत अपने पास नहीं आई है। यदि स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत आ रही है तो वह शिकायत दें। उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करवाई जाएगी।
-जोगिन्द्र सिंह रावल, जी एम हरियाणा रोडवेज।