फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When the sun came out, sometimes it rained, cold winds increased the chill

निकली धूप तो कभी हुई झमाझम बारिश, ठड़ी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
When the sun came out, sometimes it rained, cold winds increased the chill
अंबाला छावनी में हो रही बरसात में भीगते हुए अपने गणत्वय की और जाती किशोरी व महिला। - फोटो : Ambala
बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिला। शनिवार रात करीब एक बजे से लेकर सुबह सात बजे तक तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। फिर सुबह मौसम बिल्कुल साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। मगर, उसके अगले ही पल एक बार फिर काली घटा आसमान में छा गई और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

दिनभर में कई बार मौसम ने करवट बदली। कभी धूप से राहत मिली तो कभी झमाझम बारिश ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। वहीं दिनभर चली तेज हवाओं से ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। वहीं शाम करीब सात बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश देररात तक जारी रही। इस कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इस दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब 25 एमएम बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को अंबाला में कुछ देर के लिए निकली धूप।

शनिवार को अंबाला में कुछ देर के लिए निकली धूप।- फोटो : Ambala

शनिवार को अंबाला में छाये बादल यह नजारा है अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे का ।

शनिवार को अंबाला में छाये बादल यह नजारा है अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे का ।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed