फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When stopped from making noise, he entered the house and fired, Ambala

शोर मचाने से रोका तो घर में घुसकर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
When stopped from making noise, he entered the house and fired, Ambala
गांव पीर माजरी में गोली चलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। गांव पीर माजरी में चल रहे गोगा माड़ी के मेले के दौरान एक व्यक्ति को अपने घर के पास से कुछ युवकों को अश्लील भाषा का इस्तेमाल व गाली-गलौच से रोकना महंगा पड़ गया। आरोपी बंदूक व तलवारों सहित घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने लगे। जैसे ही व्यक्ति सामने आने पर बदमाश ने गोली चलाई तो व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता गांव पीरमाजरी निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार की सांय उनके गांव में गोगा माड़ी पर मेला चल रहा था। मेले में आसपास के गांव के लोग भी आए थे। इस बीच हमारे घर के पास स्कूल की एक टूटी फूटी दीवार पर 4-5 लड़के बैठे थे। वे आपस में गाली गलौच कर रहे थे और जोर जोर से बोल रहे थे।
विज्ञापन

रोहित ने कहा कि उसने उन सभी लड़कों को वहां पर बैठकर गाली गलौच नहीं करने के लिए कहा। यह सब देख मेरे पिताजी भी घर से बाहर आ गए और उन्होंने भी लड़कों से यही कहा। लड़कों ने तैश में आकर यह जवाब दिया कि यह गली तुम्हारे बाप की नहीं है। तब पिता ने उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि गांव में मेला लगा हुआ है और आप मेले में चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना सुनते ही वे लड़के वहां से चले गए और कुछ ही देर बाद लौट आए। उनमें से अजय कुमार भूरेवाला ने घर के अंदर घुस ललकारा और कहा कि आज तुम्हें जान से मार दूंगा। उसी समय मेरे पिता ने कहा कि अगर मारना है तो मेरे को मार दो। इतना कहने पर वह लड़का घर से बाहर निकला और मैं भी अपने घर से बाहर निकला। घर से बाहर ही दो अन्य लड़के हाथों में डंडे व तलवार लिए खड़े थे तथा एक लड़का बाइक स्टार्ट कर उसके ऊपर बैठा था। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे ही मैं घर से बाहर निकला तो अजय ने मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने अजय कुमार व उसके अन्य साथियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed