फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When it took three days for my complaint, how would people work

जब मेरी शिकायत पर तीन दिन लग गए तो कैसे होंगे लोगों के काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
When it took three days for my complaint, how would people work
अंबाला सिटी। जब मेरी शिकायत का समाधान करने में तीन दिन लग गए तो लोगों के काम कितने दिन में होते होंगे। यह सवाल एसडीएम हितेष कुमार ने नगर निगम में औचक निरीक्षण के दौरान पूछा। जिसका कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाया। एसडीएम मंगलवार सुबह बीजेपी पार्षदों की उपायुक्त से मुलाकात व आमजन से एनडीसी और टैक्स को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद निगम में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी शिकायत पर लेट कार्रवाई करने के बारे में निगम कर्मचारियों को बताया। उन्होंने लाइट ब्रांच में रजिस्टर जांचते हुए कहा कि उनकी गली की लाइट खराब हो गई थी। उसे ठीक करने में कर्मचारियों ने तीन दिन लगा दिए थे, ऐसे में लोगों की शिकायतें तो लंबित होंगी ही।
विज्ञापन

एसडीएम के पहुंचते ही नगर निगम कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सभी अपने-अपने दस्तावेज ठीक करने में जुट गए। एसडीएम ने डीएमसी विनोद नेहरा और ईओ जरनैल सिंह के साथ सभी विभागों का दौरा किया। वहां रजिस्टर जांचें और मौजूद लोगों से बात की। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। जिनको एसडीएम ने तुरंत प्रभाव से दूर करने और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को जल्द ही उच्च अधिकारियों से बात कर पोर्टल ठीक करवाने सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिनसे भी बात की, उन्होंने बताई समस्या
एसडीएम हितेष कुमार ने निरीक्षण के दौरान लोगों से बात की। जितने भी लोगों से एसडीएम ने बात की, उनमें से एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं था, जिसने निगम की कार्य व्यवस्था पर सवाल न उठाया हो। किसी ने एनडीसी की व्यवस्था सही न होने की बात कही तो किसी ने टैक्स का पोर्टल पिछले एक माह से बंद होने के बारे में बताया। इसके बाद एसडीएम टैक्स जमा करवाने वाले काउंटर पर पहुंचे। वहां युवक से बात की तो उसने बताया कि अभी पोर्टल बंद है। उसे एक सप्ताह के बाद आने के लिए कहा गया है। ऐसे में एसडीएम ने युवक की समस्या का तुरंत प्रभाव से निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के खा रहे धक्के
पालिका विहार निवासी रमन गुजराल ने बताया कि वह पिछले काफी समय से एनडीसी और प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम कार्यालय के धक्के खा रहे हैं। अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यह समस्या एक दो दिन की नहीं बल्कि कई महीनों की है, जिससे वह परेशान हो गए हैं। टैक्स से संबंधित काम करवाने आए साजन ने एसडीएम को बताया कि उन्होंने टैक्स की जीरो स्लीप लेनी थी, परंतु साइट ही बंद चल रही है। उन्हें एक सप्ताह के बाद आने का समय दिया जा रहा है। उन्हें बहुत जरूरी काम करवाना था। अब साइट न चलने के कारण उनका काम पूरी तरह से प्रभावित चल रहा है।

नए कर्मचारियों को दे रहे प्रशिक्षण
नगर निगम में मुख्य रूप से एनडीसी और टैक्स की पेडेंसी हैं। उसका कारण कर्मचारियों की कमी है। नए कर्मचारी लगाए गए हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनडीसी से संबंधित कर्मचारी का एक समय निर्धारित किया जाएगा। दूसरी ओर, साइट में भी दिक्कत आ रही है। जिसे दो से तीन दिन में ठीक करवाया जाएगा। नगर निगम में सिटीजन पोर्टल की तरह बोर्ड लगाया जाएगा। इसमें साफ होगा कि किस काम के लिए कितना समय लगेगा। अगर उससे अधिक समय लगता है तो फाइल सीधे अधिकारियों के पास भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed