फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Web Helleris portal closed due to updation, people worried

Ambala News: अपडेशन के चलते वेब हेलरिस पोर्टल बंद, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Web Helleris portal closed due to updation, people worried
अंबाला छावनी तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल बंद होने के कारण परेशान होते लोग। संवाद
अंबाला। सॉफ्टवेयर अपडेशन के चलते छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में पांच घंटे वेब हेलरिस पोर्टल बंद रहा। जिसके कारण लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा। लोगों के रजिस्ट्री, इंतकाल और जमाबंदी व अन्य काम बाधित रहे। सोमवार की सुबह नौ बजे लोग अपने काम करवाने तहसील में आए तो पोर्टल बंद था। 10 बजे पोर्टल चला तो लेकिन धीरे चल रहा था। इसके बाद यह पोर्टल दोपहर एक बजे फिर से बंद हो गया। धीरे-धीरे वहां भीड़ जमा होने लगी। लोग शाम तक पोर्टल चलने का इंतजार करते रहे पर सॉफ्टवेयर नहीं चला। वहीं छावनी तहसील में दस रजिस्ट्री ही की गई। जबकि रोजाना 20 के करीब रजिस्ट्री होती थी।
विज्ञापन

पांच घंटे से पोर्टल चलने का कर रहा इंतजार
छावनी के ताेपखाना परेड निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसके भाई की शादी हुए 15 साल हो गए हैं, भाई के पास कोई भी बच्चा नहीं है। जबकि सतीश के पास तीन बच्चे हैं, जिसमें से उसने एक बच्चे को भाई को गोद देना है। इसके लिए वह सुबह 11 बजे से कागजी कार्रवाई के लिए तहसील में आया। लेकिन साइट बंद होने के कारण उसे घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

चार घंटे हो गए हैं इंतजार करते हुए
शहर के माडल टाउन निवासी राकेश ने बताया कि उसकी सास ने अपनी बेटी के नाम पावर ऑफ अर्टानी करवानी है। इसके लिए वह आस्ट्रेलिया से आई हुई हैं और उन्हें वापस आस्ट्रेलिया जाना है। चार घंटे से वह तहसील में पोर्टल चलने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि यहां पर ऐसे इंतजाम ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे तक 85 वर्षीय बुजुर्ग करते रहे इंतजार
छावनी के छोटा शिवाला निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मदन गोपाल डोगरा ने बताया कि वह बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं। उन्हे अपनी पोती के नाम वसीयत करवानी है। इसके लिए वह सुबह 11 बजे से तहसील में आए थे और अब उन्हे पांच बज चुके हैं, छह घंटे से पोर्टल चलने की इंतजार में गुजार दिए लेकिन पोर्टल नहीं चला।


चंडीगढ़ में वेब हेलरिस पोर्टल के सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण पोर्टल कई घंटे बंद रहा। जिसके कारण लोगों के जमाबंदी, इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित काम प्रभावित रहे। सोमवार को तहसील में 10 रजिस्ट्री हुई।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed