फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather will change from today, wind will blow with thunder and lightning

Ambala News: आज से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ चलेगी हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, wind will blow with thunder and lightning
अंबाला सिटी। दो दिन की तीखी धूप के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह धूप निकलने के बाद अचानक बादल छा गए और हवा भी चली। दिन में धूप निकली और शाम को फिर मौसम बदल गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे 19 से 21 फरवरी के दौरान राज्य में बीच-बीच में बादलवाई रहने और गरज-चमक व हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है तापमान
-18 फरवरी को बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-19 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-21 फरवरी को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed