फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather changed in Haryana, Light drizzle in many districts, partial effect of western disturbance

हरियाणा में मौसम बदला: कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी, इन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा आंशिक प्रभाव

Tue, 27 Feb 2024 09:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Feb 2024 09:11 AM IST
सार

हरियाणा में कई दिनों बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में रात से ही तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके कारण लोगों को फिर ठंड का एहसास हुआ है। 

विज्ञापन
Weather changed in Haryana, Light drizzle in many districts, partial effect of western disturbance
हरियाणा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में दिन में मौसम साफ हो रहा है, लेकिन शाम होते ही ठंड परेशान कर रही है। पहाड़ों में ठंड पड़ने का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में आमतौर पर 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन


इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 फरवरी  यानि आज राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने और हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही एक मार्च को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


झज्जर में सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बूंदाबन्दी हुई। बूंदाबन्दी के बाद मौसम में ठंडक है। सुबह से बादलवाही छाई हुई है। दिन में भी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम ठंडक भरा है। हवाएं भी चल रही हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पानीपत में आसमान में सुबह ही बादल छाने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह सुबह करीब 5 से 7 बजे तक रूक-रूक कर चली। तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान भी कुछ कम हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोनीपत में मौसम फिर से परिवर्तनशील हो गया है। तड़के सवा पांच बजे बूंदाबांदी होने के साथ ही आसमान में बादल छाए हुए है। दिन में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। सुबह नौ वायु गुणवत्ता सूचकांक 92 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 97 पर था।

बहादुरगढ़ में सुबह 5 बजे .7 एमएम बूंदाबांदी हुई। अभी आसमान काले बादलों से ढका हुआ है। मौसम में ठंडक बनी है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण भी सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कम हुआ। एक्यूआई 115 पर पहुंचा। सोमवार को यह 143 पर रहा था।

सिरसा में सुबह पांच से छह बजे के आस पास हलकी बूंदाबांदी हुई है। अभी बादल छाए हुए और बारिश की संभावना है। जिले में मौसम में आए बदलाव के कारण ठंडक बढ़ी है।

Trending Videos

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिसार में हुई बूंदाबांदी

हिसार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 29 फरवरी को एक और मध्यम श्रेणी का विक्षोभ आएगा। इसके असर से 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

शहर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे। मगर मंगलवार सुबह ही मौसम में बदलाव आया और करीब 6 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद सुबह 9 बजे रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी थमने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह साढ़े 8 बजे तक शहर में 0.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम ने ली करवट, सुबह धुंध फिर धूप नहीं निकली

अंबाला में मंगलवार सुबह से मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। सुबह के समय धुंध की चादर बिछी दिखाई दी। इसके साथ ही ठंडी हवा भी ठंड का अहसास करा रही है। वहीं धूप न निकलने से लोगों को सर्दी का एक बार फिर से अहसास हाेता दिखाई दे रहा है। वहीं हाल ही के दिनों में अच्छी धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी।

कुरुक्षेत्र में अलसुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला, जिसके चलते अल सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और ठंड का असर बना रहा। जबकि सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप भी निकली और फिर से आसमान में बादल छा गए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार है।

फतेहाबाद में छाए बादल, तापमान में आई गिरावट

फतेहाबाद में मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 फरवरी को बादलवाही व बारिश की आशंका है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और आसमान में बादल देखकर किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

किसानों के अनुसार, इस बार अगर अच्छी बारिश होती है तो यह गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी, बशर्ते बारिश के साथ तेज हवाएं न चलें। किसानों ने बताया कि यह मौसम काफी अच्छा चल रहा है। अगर एक बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल में पकाव आने लगेगा और दाना भी अच्छा बनेगा। इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सीजन में गेहूं व सरसों की फसल के लिए मौसम काफी अच्छा रहा है। गेहूं व सरसाें को जो तापमान चाहिए था, वह बिल्कुल अनुकूल है। तापमान की वजह से इस बार गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। 

फतेहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed