फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weapons were used in a bus seating dispute

Ambala News: बस में सवारी बिठाने के विवाद में चले हथियार

Sun, 10 May 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 10 May 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Weapons were used in a bus seating dispute
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मौजूद पहले पक्ष के चार घायल। संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे के बाहर रविवार शाम को सवारियां बिठाने के विवाद में झगड़ा हो गया। बिहार जाने वाली बसों में यात्रियों को बैठाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों में जमकर धारदार हथियार और डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े में जजपा नेता विवेक ललाना के भी चाकू लग गया। हंगामे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

अंबाला से बिहार के रूट पर चलने वाली निजी बसों में सवारियां बैठाने को लेकर पिछले कुछ समय से खींचतान चल रही थी। इस मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायतों का दौर जारी रहा। पहले पक्ष सर्वजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरा पक्ष उन्हें लंबे समय से बेवजह परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि वे लालकुर्ती चौकी में शिकायत देकर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाकर उन पर हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से जजपा नेता विवेक ललाना ने बताया कि वे सरकार से विधिवत परमिट लेकर काम कर रहे हैं, जबकि दूसरा पक्ष बिना जरूरी दस्तावेजों के अवैध रूप से बसें चला रहा है। विवेक ने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे से बुलाकर हमला किया गया। झगड़े में घायल सभी 9 लोगों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसमें एक पक्ष से सर्वजीत सिंह, कमलजीत सिंह, विशाल और कुनाल को चोट लगी है। जबकि दूसरे पक्ष से विवेक ललाणा, प्रताप सिंह, जशनदीप सिंह, हेमन, लखविंदर सिंह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया।बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थल पर सरेआम हुए झगडे़ के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार रूट पर चलने वाली अवैध बसों और माफिया जैसे व्यवहार के कारण यहां अक्सर तनाव बना रहता है। इस पर प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल घायलों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मौजूद पहले पक्ष के चार घायल। संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मौजूद पहले पक्ष के चार घायल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed