फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   We will protest against increasing the power backup charge

Ambala News: पॉवर बैकअप चार्ज बढ़ाने का विरोध, करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
We will protest against increasing the power backup charge
अंबाला सिटी। ओमेक्स ग्रीन्स सोसाइटी झरमड़ी में रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी बढ़े चार्ज को लेकर लगातार विरोध कर रही है। इसको लेकर शनिवार शाम चार बजे सोसाइटी के निवासियों ने जीटी टू गेट के सामने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह विरोध एकतरफा तरीके से वसूले जा रहे बढ़े हुए रखरखाव चार्ज और गलत आंकड़ों के खिलाफ किया जाएगा। ओमेक्स ग्रीन्स रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी सचिव केसी कटोच ने बताया कि सोसाइटी निवासियों की ओर से बार-बार अनुरोध के बावजूद कंपनी ने अभी बनावटी और बिना ऑडिट किए गए खर्चों के आधार पर निवासियों पर आर्थिक बोझ डाला है। खर्चों में स्टेशनरी चार्ज, बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज, प्रबंधन फीस और अन्य अस्पष्ट मदों में लाखों रुपये जोड़े जा रहे हैं, जिनका कोई रिकॉर्ड या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
विज्ञापन

-------
कंपनी ने मनमानी न रोकी तो आंदोलन को किया जाएगा तेज
सचिव कटोच ने बताया कि जीएमएडीए की ओर से 2019 में निर्देशित किया गया था कि तीन महीनों में सभी अधूरे कार्य पूरे कर रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी को कॉलोनी सौंपी जाए, लेकिन अब तक इन निर्देशों पर कोई अमल नहीं हुआ। सोसाइटी ने ने एसडीएम डेराबस्सी से भी कई बार हस्तक्षेप की मांग की, लेकिन वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी ने मनमानी न रोकी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधूरे काम पूरे करके जल्द सोसाइटी को कॉलोनी का पूर्ण नियंत्रण सौंपा जाए। फर्जी खर्चों की ऑडिट कर सार्वजनिक रिपोर्ट दी जाए। जीएमएडीए और प्रशासन अपने निर्देशों पर अमल करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यह है विरोध से जुड़ा पूरा मामला

कंपनी ने रखरखाव चार्ज को 1 रुपये 20 पैसे प्रति स्कवेयर फुट प्रति माह से बढ़ाकर 1 रुपये 70 पैसे और पावर बैकअप शुल्क को 14 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 25 रुपये करने का नोटिस ओमेक्स निवासियों को थमाए थे। इसको लेकर ओमेक्स निवासियों ने अप्रैल माह में गलत आंकड़े देने और शुल्क वृद्धि के विरोध में कंपनी के स्थानीय प्रबंधक को ज्ञापन भी दिया था और शुल्क वृद्धि तुरंत वापस लेने के साथ-साथ ऑडिट आंकड़े देने की मांग की थी। अब बढ़ाए गए चार्ज को कंपनी ने जून माह से लागू कर दिया है। जिससे सोसाइटी सदस्यों में रोष है।

------------
जून माह से लागू किए गए बढ़ाए चार्ज, कई ने जमा भी करवा दिए : तिवारी
कंपनी के सुविधा प्रबंधक एजीएम अभय तिवारी ने बताया कि 9 वर्षों से कंपनी की ओर से रेट नहीं बढ़ाए गए थे। अब खर्चों को सुचारू रूप से चलाने के लिए रखरखाव 1 रुपये 20 और 1 रुपये 70 पैसे बढ़ाकर जून से लागू कर दिए गए हैं। सोसाइटी के 45 से ज्यादा लोगों ने भुगतान जमा भी करवा दिया है, साथ ही इन लोगों ने सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। इन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। सोसाइटी में 584 फ्लैट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed