फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging started receding, deep pits increased the problem

Ambala News: जलभराव उतरने लगा, गहरे गड्ढों ने बढ़ाई दिक्कत

Thu, 11 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 11 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging started receding, deep pits increased the problem
राज्य हाइवे पर दोसड़का में बना गहरा गड्ढा। संवाद
मुलाना। दोसड़का क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-344 से जलभराव धीरे-धीरे कम हो रहा है। मुख्य मार्ग पर यातायात को कुछ राहत मिली है, लेकिन सर्विस लेन की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। मुलाना से दोसड़का की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर जैसे ही पानी निकला तो वहां बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे। इन गड्ढों से वाहनों को निकालना बेहद मुश्किल हो रहा है। अनिल, रणधीर, जसप्रीत का कहना है कि बरसात से पहले ही सर्विस लेन को रिपेयर किया गया था, लेकिन एक सीजन की बारिश ने सड़क को फिर से गड्ढों में बदल दिया। उनका कहना है कि गड्ढों के कारण हादसों का डर लगातार बना हुआ है और यहां से निकलना वाहन चालकों के लिए कठिन चुनौती बन गया है। लोगों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरकर समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन


दोसड़का के पास बना गहरा गड्ढा, बढ़ी दिक्कत
सढ़ौरा-शाहाबाद राज्य मार्ग पर दोसड़का के पास बना एक गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कुछ दिन इस मार्ग पर जलभराव हो गया था। जिसके चलते यहां गड्ढा बन गया। जानकारी देते हुए रितेश, जसविंद्र, हरमन ने बताया कि इस गड्ढे में रोजाना कई गाड़ियां फंस रही हैं। भारी भरकम वाहन चालकों को तो यहां से निकलने में सबसे ज्यादा खतरा रहता है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते गड्ढा भरा नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत इस मार्ग की मरम्मत कर वाहन चालकों को राहत देने की अपील की है।
विज्ञापन

राज्य हाइवे पर दोसड़का में बना गहरा गड्ढा। संवाद

राज्य हाइवे पर दोसड़का में बना गहरा गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed