{"_id":"688d132b742010dcbb0fdc80","slug":"waterlogging-on-ambala-jagadhari-highway-industry-operators-are-getting-troubled-ambala-news-c-36-1-amb1002-147128-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर जलभराव, परेशान हो रहे उद्योग संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर जलभराव, परेशान हो रहे उद्योग संचालक
विज्ञापन
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर शुक्रवार को इंड्रस्ट्रीयल एरिया के पास राजमार्ग पर भरा पानी। संवाद
अंबाला। अंबाला जगाधरी राजमार्ग की सर्विस लेन के पास राजमार्ग तक जलभराव की स्थित है। पानी इतना बढ़ जाता है कि आसपास राजमार्ग पर मौजूद प्रतिष्ठानों और औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसको लेकर लंबे समय से उद्योग संचालक स्थाई समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं मगर कोई समाधान नहीं निकल सका है। बीते दो दिनों में आई बारिश के दौरान भी साहा की तरफ औद्योगिक क्षेत्र के आगे जलभराव हो गया। इसके बाद एनएचएआई ने पंप सेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास तो किया मगर उसमें अधिक सफलता नहीं मिली। उद्योग संचालक समस्या पर स्थाई समाधान की मांग करते हैं।
पीएम कार्यालय में की गई थी शिकायत
अंबाला कैंट निवासी डॉ अनुराग कपिल ने पीएम कार्यालय में शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अंबाला जगाधरी रोड पर दोनों तरफ बनाए गए नाले जगह जगह क्षतिग्रस्त हैं, कई जगह ढक्कन खुले पड़े हैं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर अतिक्रमण है। इसके कारण राजमार्ग के पानी की ठीक से निकासी नहीं हो पाती है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल था। इस पर सुनवाई हुई तो अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मामले में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने की बात भी कही। जब वीरवार को बारिश आई तो विभाग को दोबारा से राजमार्ग से जलभराव की समस्या दूर करने काे कहा जिसके कारण विभाग ने पंप सेट लगवाकर पानी की निकासी कराई।
उद्योग संचालकों ने फैक्टरी की दीवार कराई मजबूत
दो वर्ष पहले अंबाला कैंट में बाढ़ आने से अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर कई फैक्टरियों मेें जलभराव हो गया था जिससे उनका भारी नुकसान हुआ। मगर इसके बाद उद्योग संचालकों ने अपनी फैक्टरी के सामने दीवारों को मजबूत किया जिससे राजमार्ग या आसपास के नाले का पानी उनकी फैक्ट्री में न जा सके। कुछ लोगों ने तो काफी बड़ी पत्थरों को रखवा कर जलभराव से रोकथाम की है।
विज्ञापन
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर जलभराव की काफी समस्या है। खासकर इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास हाईवे के नालाें की ठीक से रखरखाव नहीं है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
-सौरभ नागपाल, उद्योगपति
औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले उद्योग संचालक सरकार को अच्छा राजस्व देते हैं। उस हिसाब से यहां सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जलभराव एक समस्या है। इसका अभी तक स्थाई समाधान नहीं मिला है। इसके साथ ही यहां कचरा भी कई स्थानों पर बिखरा रहता है।-- गौरव सोनी, महासचिव, असीमा
औद्योगिक क्षेत्र में हमें सबसे अधिक जलभराव की दिक्कत आती है, क्योंकि यहां पर कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने ब्लॉकेज की हुई है। अस्थायी तौर पर पंप ठेकेदार लगा देता है। एचएसआईआईडीसी के क्षेत्र में एक पाइप लाइन पड़ रही है इसके बाद इस समस्या से समाधान मिल सकता है।- विशाल, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
पीएम कार्यालय में की गई थी शिकायत
अंबाला कैंट निवासी डॉ अनुराग कपिल ने पीएम कार्यालय में शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अंबाला जगाधरी रोड पर दोनों तरफ बनाए गए नाले जगह जगह क्षतिग्रस्त हैं, कई जगह ढक्कन खुले पड़े हैं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर अतिक्रमण है। इसके कारण राजमार्ग के पानी की ठीक से निकासी नहीं हो पाती है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल था। इस पर सुनवाई हुई तो अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मामले में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने की बात भी कही। जब वीरवार को बारिश आई तो विभाग को दोबारा से राजमार्ग से जलभराव की समस्या दूर करने काे कहा जिसके कारण विभाग ने पंप सेट लगवाकर पानी की निकासी कराई।
विज्ञापन
उद्योग संचालकों ने फैक्टरी की दीवार कराई मजबूत
दो वर्ष पहले अंबाला कैंट में बाढ़ आने से अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर कई फैक्टरियों मेें जलभराव हो गया था जिससे उनका भारी नुकसान हुआ। मगर इसके बाद उद्योग संचालकों ने अपनी फैक्टरी के सामने दीवारों को मजबूत किया जिससे राजमार्ग या आसपास के नाले का पानी उनकी फैक्ट्री में न जा सके। कुछ लोगों ने तो काफी बड़ी पत्थरों को रखवा कर जलभराव से रोकथाम की है।
विज्ञापन
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर जलभराव की काफी समस्या है। खासकर इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास हाईवे के नालाें की ठीक से रखरखाव नहीं है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
-सौरभ नागपाल, उद्योगपति
औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले उद्योग संचालक सरकार को अच्छा राजस्व देते हैं। उस हिसाब से यहां सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जलभराव एक समस्या है। इसका अभी तक स्थाई समाधान नहीं मिला है। इसके साथ ही यहां कचरा भी कई स्थानों पर बिखरा रहता है।