फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in the under bridge near the city railway station becomes a problem.

Ambala News: सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक अंडर ब्रिज में जलभराव बना मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the under bridge near the city railway station becomes a problem.
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक बने रेलवे अंडर ब्रिज में बीते एक सप्ताह में तीन बार जलभराव से वाहन चालकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। बता दें कि गत रात्रि से बुधवार दोपहर एक बजे तक रेलवे अंडर ब्रिज में करीब 2 से 3 फीट पर जलभराव हो गया था। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों ने जान जोखिम में डालते हुए जलभराव के बीच से अपने वाहनों को निकाला। कुछ दोपहिया वाहन चालकों के वाहन जलभराव के बीच ही बंद हो चुके थे। इस वजह से उन्होंने पानी के बीच से ही अपने वाहन बाहर निकाले।पानी के बीच फंसे वाहन चालकों ने संबंधित प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब से यह रेलवे अंडर ब्रिज बनाया गया था, उसी दिन से जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि अंडर ब्रिज में होने वाले जलभराव का स्थाई समाधान करे ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानियों से न जूझना पड़े।
विज्ञापन


-----------------
फोटो नंबर-26
कोट्स
प्रतिदिन होलसेल कपड़ा मार्केट में अपनी नौकरी के सिलसिले में रेलवे अंडर ब्रिज से निकल कर जाता हूं। मगर सुबह करीब नौ बजे रेलवे अंडर ब्रिज में हुए जलभराव को देखते हुए उन्हें वापिस महाराजा अग्रसेन चौक से होकर सिटी रेलवे स्टेशन नजदीक हनुमान मंदिर कपड़ा मार्केट जाना पड़ा। इसके लिए उन्हें करीब दो किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुशील कुमार, शारदा नगर निवासी।

----------------
फोटो नंबर-27
कोट्स
किसी काम से अंबाला सिटी रेलवे रोड मार्केट के लिए रेलवे अंडर ब्रिज से निकालने का प्रयास कर रहा था। लेकिन रेलवे अंडर ब्रिज में हुए जलभराव के कारण उनका दोपहिया वाहन पानी के बीच ही बंद हो गया। इस वजह से जहां कपड़े आदि खराब हुए, वहीं दोपहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपाल, गद्दापुर गांव निवासी।

----------------
फोटो नंबर-28
रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव की स्थिति पैदा होना एक आम बात हो चुकी है। इस सप्ताह में जलभराव तीसरी बार हो रहा है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या का स्थाई समाधान करना चाहिए ताकि रेलवे अंडर ब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से न गुजरना पड़े।



मुनीष कुमार, मानव चौक निवासी।
-------------------
रेलवे अंडर ब्रिज में पानी निकासी के लिए लगाई गई मोटर पंप में अचानक तकनीकी खराबी होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी थी। जलभराव की परिस्थितियों से निपटने के लिए तुरंत प्रभाव से व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए गए और दोपहर तक रेलवे अंडर ब्रिज से पानी पूरी तरह से निकाल दिया गया था। वहीं भविष्य में इस प्रकार की समस्या न आए, इस पर भी कार्य किया जा रहा है।
दलबीर सिंह, एसडीओ, पीडब्लूडी अंबाला सिटी।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed