फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in railway underpass, people troubled

Ambala News: रेलवे अंडरपास में हुआ जलभराव, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in railway underpass, people troubled
बराड़ा। जलभराव के कारण बराड़ा क्षेत्र के लोग बेहाल हैं। अब लोगों को बराड़ा मुख्य बाजार में आने के लिए अंडरपास की बजाय कई किमी दूर का सफर तय करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के पास जब से यह अंडरपास बना है, तभी से बारिश के समय में लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हर बार यहां जलभराव हो जाता है। रेलवे प्रशासन कभी भी इसे गंभीरता से नहीं लेता और न ही इसमें पानी निकासी का कोई स्थाई प्रबंध किया गया। इसके अलावा नगरपालिका प्रशासन भी हर बार इसे अनदेखा कर लेता है।
विज्ञापन

यहां अधोया, अधोई, कंबास, कंबासी, थंबड़, अकालगढ़, तलहेड़ी, अलावलपुर, फोक्सा, मनुमाजरा समेत अन्य गांवों के लोग इसी अंडरपास से मुख्य बाजार मेंं जाते हैं। इसी प्रकार मुख्य बाजार की तरफ से भी रोजाना लोगों को अधोया रोड मार्केट में आना पड़ता है और यहां आने-आने का यह अंडरपास ही रास्ता है, लेकिन इसमें जलभराव के कारण रास्ते बंद है। लोगों को आने-जाने के लिए कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। इनेलो की महिला जिलाध्यक्ष रीटा केसरी, सुमित गोयल, गुलशन कुमार, कमल बराड़ा, शमशेर सिंह ने मांग की कि रेलवे प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन जल्द ही अंडरपास से पानी निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed