फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging due to rain, water entered homes and shops

बारिश से जलभराव, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, water entered homes and shops
अंबाला सिटी। मंगलवार अल सुबह शुरू हुई झमाझम बरसात ने पूरे शहर को डूबो दिया। हर कॉलोनी और चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी घुसने से उनकी नींद उड़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी अभिभावकों को हुई। बच्चों के टेस्ट होने के कारण अभिभावकों को पानी के बीच से गुजर कर बच्चों को स्कूल छोड़कर आना पड़ा। साथ ही काम के लिए निकले लोगों को घुटनों तक पानी में से निकल कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वे जूते हाथों में लेकर पानी को पार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं, लोगों के वाहन पानी के बीच में खराब हो गए। ऐसे में परेशानी और बढ़ गई। दूसरी ओर, जगह-जगह पानी निकालने के लिए लगाए गए पंप बंद दिखाई दिए। जहां दो से तीन पंप लगाए थे, उनमें से एक ही पंप काम करता दिखाई दे रहा था। मंगलवार सुबह सेक्टर 9 के वासी जलभराव को लेकर भड़क गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। जब विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

सेक्टर 9 का पंपिंग जोन फेल दिखाई दिया। हालात यह थे कि लोगों के घरों में पानी भर गया। शाम तक इन क्षेत्रों से पानी नहीं निकला था। वहीं, वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मुकेश एबट ने बताया कि दो मोटर अधिक वोल्टेज के कारण दो दिन पहले खराब हो गई थी। दोपहर के समय तक अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था की गई है। पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। इंजीनियर बलबीर सिंह अंबाला विकास मंच के संयोजक व समाजसेवी इंजीनियर बलबीर सिंह ने कहा कि कुछ घंटो की बरसात में ही विकास के दावे करने वालों की पोल खुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कॉलोनियां हुईं जलमग्न
सेक्टर 1, 7, 8, 9, 10, लक्ष्मी नगर, न्यू शक्तिनगर, सरस्वती कॉलोनी, शक्तिनगर, मानव चौक, जोगीवाड़ा, काजीवाड़ा, कुम्हार मोहल्ला, नदी मोहल्ला, न्यू शिवालिक कॉलोनी, अशोक विहार, इंद्र नगर, विजय नगर, न्यू मॉडल कॉलोनी, जसमीत नगर, प्रताप नगर, मनमोहन नगर, शिव पुरी बी, कपड़ा मार्केट, अंबा मार्केट, जगाधरी गेट, बंसातियां वाली गली, राम नगर, पालिक विहार, नाहन हाउस, मेहरा वाला चौक, छोटा बाजार, चरखी मोहल्ला आदि व छावनी के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही।

नाले ओवरफ्लो, रास्ते हुए बंद
मंगलवार को बारिश होने के बाद अधिकतर नाले ओवरफ्लो रहे। बैक होने के कारण कॉलोनियों में पानी घुस गया। वहीं, अधिकतर अंडरपास पूरी तरह से बंद रहे। जहां से निकलना लगभग लोगों के लिए नामुमकिन हो गया। शहर की कपड़ा मार्केट से लेकर अन्य मार्केट तक जलभराव के कारण स्थिति खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed