{"_id":"6898fd82cb16f0883d0cae85","slug":"water-level-in-rivers-decreased-villagers-breathed-a-sigh-of-relief-ambala-news-c-36-1-amb1002-147628-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नदियों में जलस्तर हुआ काम, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नदियों में जलस्तर हुआ काम, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
मुलाना में मारकंडा नदी । संवाद
- फोटो : संवाद
अंबाला, मुलाना। जिला की नदियों में जलस्तर रविवार को कम हो गया। जिसके बाद लोगाें ने राहत की सांस ली। वहीं मुलाना के हेमामाजरा, गोला गोली आदि गांवों में जलभराव हुआ था वह भी अपने प्राकृतिक रास्ते से निकल गया। हालांकि कीचड़ आदि देखने को मिल रही है। वहीं खेतों में से भी पानी कम हुआ है। बेगना नदी में मारकंडा का पानी आने से आसपास के गांव शनिवार को प्रभावित हुए थे। हालांकि जितनी तेजी से नदियों में जलस्तर बढ़ा उतनी ही तेजी से कम भी हो गया। ग्रामीणों की मानें तो अब हालात सामान्य हैं और जलभराव के अलावा उनका अधिक नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की नजर अभी भी बनी हुई है। पहाड़ों पर अत्यधिक बारिश होन से अंबाला से गुजरने वाली मारकंडा, टांगरी और बेगना नदी का जलस्तर शनिवार अल सुबह बढ़ गया था।
मारकंडा का जलस्तर भी हुआ सामान्य
शुक्रवार देर रात 10.4 फीट के खतरे के निशान को पार करने वाली मारकंडा नदी का जलस्तर अब सामान्य हो गया है। शनिवार शाम 6 बजे जलस्तर 5.3 फीट करीब 17,500 क्यूसेक दर्ज किया गया था, जो रविवार को घटकर 4.2 फीट 10,600 क्यूसेक रह गया। यह स्तर सामान्य माना जाता है। फिलहाल मारकंडा नदी अपने निर्धारित रास्ते में बह रही है और किसी खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि, पहाड़ों में हो रही रुक-रुककर बारिश के चलते कालाअम्ब में मारकंडा नदी का जलस्तर करीब 1.4 मीटर बताया जा रहा है। जिसके चलते मुलाना में नदी का बहाव इसी स्तर के आसपास रहने की संभावना है।
टांगरी में काफी कम हुआ पानी तो घग्गर में भी सामान्य
सिंचाई विभाग के अनुसार टांगरी नदी में अब जलस्तर सामान्य है। यहां पर रविवार को 1980 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। टांगरी में जलस्तर कम होने से अंबाला कैंट की कई कॉलोनियों में लोगों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि जब तक बारिश का सीजन निकल न जाए तब तक वह चिंता छोड़ नहीं सकते हैं। वहीं अंबाला सिटी में देवी नगर के पास घग्गर नदी पर 990 क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया गया। जाेकि सामान्य है
विज्ञापन
अंबाला में सभी नदियां सामान्य जलस्तर पर बह रही हैं। बेगना नदी से जो गांवों में पानी घुसा था वह भी निकल गया है। जहां थोड़ा बहुत बाकी है वह भी अपने प्राकृतिक मार्ग से निकल जाएगा। इसमें अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
-- मनीष भारद्वाज, एसई, सिंचाई विभाग

मुलाना में मारकंडा नदी । संवाद- फोटो : संवाद