{"_id":"66d8f26dd33dce357e093294","slug":"water-drainage-started-from-subdivision-office-basement-ambala-news-c-36-1-sknl1003-129091-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उपमंडल कार्यालय बेसमेंट से पानी निकासी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उपमंडल कार्यालय बेसमेंट से पानी निकासी शुरू
विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय के बेसमेंट में मोटर लगाकर निकाला जा रहा पानी।
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित बेसमेंट में जमा पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बेसमेंट में पानी की मोटर लगा दी। जो पानी निकासी का काम कर रही है।
बता दें पिछले 15 दिनों से बेसमेंट में बरसात का पानी भरने से तालाब जैसे हालात बने हुए थे। इस कारण छात्रों, कर्मचारियों और लोगों को अपने वाहन खडे़ करने में परेशानी हो रही थी। पानी को लेकर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस पानी की ओर ध्यान नहीं दे रहा था लेकिन अमर उजाला न्यूज पेपर में खबर प्रकाशित होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की मोटर लगाकर पानी की निकासी कर दी।
छावनी के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभाग जिसमें एसडीएम कार्यालय, टिब्यूनल कोर्ट, अंत्योदय सरल केंद्र, आधार सेंटर, तहसील, नगर परिषद कार्यालय, सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी, राशन कार्ड कार्यालय, पैंशन कार्यालय, शिक्षा विभाग कार्यालय, वोटर कार्ड कार्यालय, आरटीए कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, जीएसटी कार्यालय, एमएसएमई कार्यालय, एक्साइज एंड टेक्सेशन कार्यालय, खनन विभाग कार्यालय, मापतोल विभाग, श्रम विभाग, आंगनबाड़ी कार्यालय व अन्य कार्यालय की सुविधा देने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से उपमंडल कार्यालय के भवन का निर्माण करवाया गया। इसके साथ ही बेसमेंट का भी निर्माण करवाया गया । जिससे लोग अपने वाहनों को धूप और बरसात से बचाने के लिए इस बेसमेंट में खड़ा कर सकें।
विज्ञापन
वर्जन
उपमंडल कार्यालय के बेसमेंट में कुछ दिनों से बरसात का पानी भरा था। इसे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पानी की मोटर लगवाकर निकलवा दिया गया।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।