{"_id":"628fd6a37ceeb502dd2c8438","slug":"waive-off-interest-on-electricity-bill-ambala-news-knl1095110163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल का ब्याज करें माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल का ब्याज करें माफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। भाकियू टिकैत ग्रुप के पदाधिकारियों ने वीरवार को नारायणगढ़ एसडीएम सोनाली शर्मा से मुलाकात कर उन्हें गन्ना किसानों की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया कि है किसानों के बिजली के बिल में देरी होने पर किसानों पर ब्याज लगता है उसे माफ किया जाए। गन्ने की पेमेंट किसानों को अभी तक न मिल पाने के कारण वे बच्चों की फीस स्कूल में समय पर जमा नहीं करवा पाए। इस कारण स्कूल से बच्चों का नाम काटने के नोटिस आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गन्ना मिल प्रबंधन द्वारा धोखाधड़ी से किसानों के नाम पर कृषि लोन लिया गया था। वह तीन लाख से बढ़कर चार लाख 50 हजार रुपये हो गया है। किसानों को अपना फसली ऋण लेने के लिए बैंकों से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मांगपत्र में कहा गया है कि मिल प्रबंधन को तुरंत आदेश दिए जाएं कि वह किसानों के नाम पर लिए गए लोन को बैंकों में तुरंत जमा करवाए। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिलाया कि वे आगामी आठ जून तक सभी समस्याओं के बारे में अपने स्तर पर जांच कर उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगी।
साथ ही मौके पर उपस्थित डीएसपी अनिल कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों के नाम पर ऋण लेने वालों से पूछताछ कर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर भाकियू टिकैत ग्रुप के जिला अध्यक्ष नरमैल सिंह बख्तूआ, चमन गुज्जर युवा प्रदेश उप अध्यक्ष, नरमैल सिंह तंदवाल, रोहित दनौरा, गुरमीत सिंह राम सिंह जटवाड़ व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऋण लेने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई
उन्होंने कहा कि 13 मई को चीनी मिल बणौंदी के समक्ष किसान पंचायत हुई थी। उसमें तत्कालीन एसडीएम नीरज ने किसानों को आश्वासन दिया था कि किसानों के नाम पर कृषि ऋण लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गन्ने की 15 करोड़ रुपये की पेमेंट जल्द करवा दी जाएगी। अभी कोई भी मांग पूरी नहीं हो सकी।