फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting increased in UP-Bihar-bound trains, reservation not available even 2 months ago

यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग, 2 महीने पहले भी नहीं मिल रहा आरक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Waiting increased in UP-Bihar-bound trains, reservation not available even 2 months ago
त्योहारी सीजन से पहले ही यूपी-बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। जिससे दो महीने पहले आरक्षण करवाने के बाद भी यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही। ऐसे में यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से त्योहारी सीजन को देखते हुए कोरोना काल से बंद पड़ी अन्य ट्रेनों को भी चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

छावनी जंक्शन से अमृतसर, जम्मूतवी, कटरा,दिल्ली, मुंबई, इंदौर, नांदेढ़, गोवाहाटी सहित अन्य रूट पर आने-जाने वाली ट्रेनों में अभी कंफर्म टिकट मिल रही है। यात्रियों की संख्या की वजह से कालका और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली शताब्दी भी सिर्फ शनिवार को ही भरी नजर आती है। अन्य दिनों में शताब्दी के अधिकांश कोच खाली चल रहे हैं। दूसरी तरफ यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से ही मारामारी होने लगी हैं। छावनी स्टेशन पर मौजूद सहरसा, मधुबनी, कटिहार जाने वाले यात्री मुकेश, मुन्ना, उपेंद्र, नरेश, रामू आदि ने बताया कि रेलवे ने अभी सिर्फ कंफर्म टिकट यात्रियों को ही लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने की इजाजत दी हुई है, इसलिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ आगामी त्योहारों को देखते हुए अधिकांश यात्री अभी से ही घर जाने के लिए आरक्षण करवाने लगे हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
रोजाना नहीं चलती कोई भी ट्रेन
मौजूदा समय में यूपी-बिहार के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन सप्ताह के अलग-अलग दिन चलती हैं। इनमें कोई भी ट्रेन रोजाना चलने वाली नहीं है। ट्रेन संख्या 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल का संचालन शनिवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होता है। इसी प्रकार 04650 सरयू-यमुना स्पेशल सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है। इसके अलावा 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुरी स्पेशल सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार और ट्रेन नंबर 05532 अमृतसर-सहरसा स्पेशल भी सप्ताह में एक दिन सोमवार को चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
इन प्रमुख ट्रेनों को चलाने की मांग
कोरोना काल से पहले यूपी-बिहार की तरफ जाने वाले अधिकांश यात्री चार प्रमुख ट्रेनों में सफर करते थे जोकि अभी रेलवे ने संचालित नहीं की हैं। इसमें ट्रेन नंबर 13050 अमृतसर-हावड़ा डुप्लीकेट,14618 अमृतसर-गोरखपुर जनसेवा एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस रोजाना संचालित होती थी, वहीं ट्रेन नंबर 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती थी।

वर्जन
धीरे-धीरे लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों का संचालन हो रहा है। उम्मीद है कि त्योहारों से पहले सभी ट्रेन चल पड़ेंगी। जैसे ही रेलवे बोर्ड की तरफ से आदेश प्राप्त होंगे, ट्रेन संचालन को लेकर जानकारी दे दी जाएगी।
हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed