{"_id":"687bf55f015659c1c201c0c8","slug":"waiting-for-two-weeks-for-deployment-of-temporary-staff-of-swimming-pool-ambala-news-c-36-1-sknl1017-146380-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वीमिंग पूल के अस्थाई स्टाफ की तैनाती के लिए दो सप्ताह से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वीमिंग पूल के अस्थाई स्टाफ की तैनाती के लिए दो सप्ताह से इंतजार
विज्ञापन
अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल: स्वयं
- फोटो : केदारेश्वर मंदिर ।
अंबाला। कैंट के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के 10 अस्थायी स्टाफ की नियुक्ति को लेकर मिली अनुमति के बावजूद भी तैराकी सीखने वालों के लिए पूल खुलता नहीं दिख रहा है। दो सप्ताह का समय बीतने वाला है, लेकिन विभाग द्वारा तीन माह के रखने जाने वाले अस्थायी स्टाफ की शर्ताें के चलते कोई आवेदन करने को तैयार नहीं है। विभाग की तरफ से तीन बार साक्षात्कार की तिथि भी निर्धारित की गई है। किसी ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई, जबकि पहले पूल का टेंडर जिस ठेकेदार पर था उसने भी महज अस्थायी स्टाफ देने से हाथ खड़े कर दिए है, यही कारण है कि खेल विभाग के लिए इस पूल को तैराकी सीखने वालों के लिए चलाना चुनौती बन गया है। वहीं तैराकी सीखने का इच्छा रखने वालों में मायूसी है।
अभी केवल खिलाड़ी व तैराकी जानने वालों को एंट्री
खेल विभाग की तरफ से इस स्वीमिंग पूल को चलाया जा रहा है। महज एक तैराकी कोच के सहारे चल रहे इस पूल में खेल नर्सरी व निजी स्कूलों आदि संस्थानों के खिलाड़ियों को अनुमति है, साथ ही बाहरी व्यक्ति वो आ सकता है जिसे तैराकी आती है, ऐसे में महज 50 के करीब ही इस पूल का लाभ उठा पा रहे हैं, जबकि अस्थायी स्टाफ के रखे जाने के बाद तैराकी सीखने का शौक व मौज मस्ती करने वाले भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इन अस्थायी स्टाफ में चार लाइफ गार्ड सहित अन्य स्टाफ रखा जाना है।
स्वीमिंग पूल के लिए अभी तक कोई अस्थायी स्टाफ नहीं मिला है। लाइफ गार्ड सहित 10 स्टाफ रखने की अनुमति मिली हुई है। कोई आवेदन के आता है तो उसकी तैनाती कर पूल को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला