फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting for housing in Moti Nagar for eight years

Ambala News: मोती नगर में आठ वर्षों से आवास का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Waiting for housing in Moti Nagar for eight years
मोती नगर निवासी रमेश कुमार
अंबाला सिटी। मोती नगर में घर की कच्ची छत गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद से क्षेत्र के लोगों में डर है। यहां हालात ऐसे हैं कि करीब 30 घरों की छत कच्ची हैं और कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि यहां के बाशिंदों ने घर को पक्का कराने के लिए पीएम शहरी आवास योजना में आवेदन तक कर रखा है। सर्वे होने के बाद भी लोगों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। अब हादसे के बाद वीरवार को कोई भी विभाग से आता हुआ कर्मचारी दिखाई देता है तो लोग उसे रोककर डर के कारण पूछने लगते हैं कि हमारा घर कब बनेगा। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। वह एक ही आस लगा रहे हैं कि उनके साथ कहीं ऐसी घटना न हो जाए।
विज्ञापन

मृतक ने भी किया था आवेदन
मोती नगर निवासी अनुज ने बताया कि मृतक राजू का मकान उनके घर के सामने है। राजू ने अपनी माता के नाम से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवेदन किया था। इसकी चर्चा वह करते रहते थे। मगर हादसे से पहले तक उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई वर्ष पहले किया था आवेदन
मोती नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनके घर की छत भी गिरने वाली है। उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए ढाई वर्ष पहले ही आवेदन किया था। अभी तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। उनके घर तक आने का रास्ता भी बहुत खस्ता हाल है।
कच्ची छत के कारण बहु ने छोड़ा
मोती नगर निवासी माया रानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवेदन किया था। इसके बाद सर्वे भी हुआ था। मगर अभी तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। कच्ची छत के चलते उनकी बहु भी घर में नहीं रहती है। उन्होंने कपड़ा मार्केट के दुकानदार की मदद से अब अपने घर की छत पर सीमेंट की चादर डलवाई है।
हल्की आवाज से भी हिलने लगता है घर
कमल सिंह ने बताया कि उनके परिवार में करीब 17 लोग रहते हैं। जबकि मकान की छत कच्ची है। हल्की आवाजों से भी हिलने लग जाती है। मदद के लिए उन्होंने भी वर्ष 2017 में योजना के तहत आवेदन किया था। मगर सर्वे के बाद भी उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। इसलिए अब उन्होंने जैसे- तैसे रुपये जोड़कर मकान की मरम्मत करवाई है।
सर्वे के बाद भी नहीं मिली मदद
मोती नगर निवासी कमलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने भी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन किया था। मगर अब तक उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि उनके घर का सर्वे भी करवाया गया था।

पहले के आवेदन हो गए थे रद : सिविल इंजीनियर
इस मामले को लेकर पीएम शहरी आवास योजना में टाउन सिविल इंजीनियर ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। जिन लोगों ने पहले आवेदन किया था। उनके दस्तावेजों में कमी के कारण आवेदन रद हो गए होंगे। अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना दो के तहत आवेदन शुरू हो चुके हैं। जिसमें अब अनधिकृत कॉलोनी के निवासी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। याेजना के तहत मकान मालिक को ढाई लाख रुपये 50 गज के मकान के लिए दिए जाएंगे। अब तक इस योजना के तहत एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अगर किसी भी मकान के सर्वे में घर में पक्का निर्माण मिलता है तो उसके आवेदन को रद्द कर दिया जाता है।

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

मोती नगर निवासी रमेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed