फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Voting disrupted for 40 minutes in village Dheen due to EVM malfunction, voters upset

ईवीएम में खराबी के चलते गांव धीन में 40 मिनट तक बाधित रही वोटिंग, मतदाता हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Voting disrupted for 40 minutes in village Dheen due to EVM malfunction, voters upset
बराड़ा। गांव धीन में बूथ नंबर 36 पर शुरुआती चरण में ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। इस ईवीएम में वार्ड नंबर 7, 8, 9 की वोटिंग हो रही थी। बूथ संबंधित अधिकारियों ने आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला। करीब 40 मिनट की देरी से नई मशीन पहुंची। इस दौरान वोटिंग पूरी तरह से प्रभावित रही। नई मशीन आने के बाद वोटिंग शुरू हो गई। इस दौरान मतदाताओं को बेहद परेशानी हुई और वे कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं बराड़ा के मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों ने अपने-अपने हेल्प डेस्क स्थापित कर रखे थे जिस पर उन्होंने अपने-अपने प्रत्याशियों की फोटो व चुनाव चिह्न लगाया हुआ था। इस हेल्प डेस्क पर मतदान संबंधी जानकारी व सुविधा मतदान करने आए लोगों को दी जा रही थी।
विज्ञापन

ब्लॉक बराड़ा में 67 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे जहां पर 130 पोलिंग बूथों में मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान करने में महिलाओं ने अहम भागीदारी निभाई। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी थी। आपको बता दें कि ब्लॉक बराड़ा में जिला परिषद के तीन वार्ड हैं। जिसमें से वार्ड नंबर 13 से आठ महिला प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं वार्ड नंबर 14 से 14 पुरुष प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 15 से नौ महिलाएं अपना दम दिखाने मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन

बराड़ा की अगर बात की जाए तो खंड बराड़ा में 95,438 मतदाता हैं। शाम पांच बजे तक 62,945 मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। शाम पांच बजे तक 66 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। वहीं खंड साहा में शाम सवा पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हो चुका था और 50,552 लोग वोट डाल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध
चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। डीएसपी ने खुद मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसपी रजनीश शर्मा ने मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए आए हुए बुजुर्गों से पूछा कि उन पर वोट डालने के लिए किसी का कोई दबाव तो नही है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस आप लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed