फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Volunteers gave the message of environmental protection

Ambala News: स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of environmental protection
खुड्डा कलां गांव में पौधा लगाते हुए स्वंयसेवक, कैडेट्स व ​शिक्षक: प्रवक्ता - फोटो : samvad
खुड्डा कलां गांव व कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों व कैडेट्स ने लगाए पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में सोमवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसमें एनएसएस के 77 स्वयंसेवकों, 22 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया। यह विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ, एनसीसी गर्ल्स विंग और एनएसएस इकाई द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के सहयोग से करवाया गया था। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने पहले स्कूल परिसर ओर उसके बाद खुड्डा कलां गांव पहुंचकर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गीतांजलि गोयल मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देना देश के प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने मुख्य अतिथि को कॉलेज और गांव के लिए 1200 पौधे उपलब्ध कराने पर आभार जताया। इस मौके पर विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. भारती विज, एनसीसी एएनओ डॉ. तृप्ति शर्मा, डॉ. सरोज, डॉ. पिंकी गुप्ता, डॉ. सीपी पुनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed