फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers jammed after change in EVM in Dhurkada, voting was held after one and a half hours

धुरकड़ा में ईवीएम में बदलाव के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे बाद रही वोटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed after change in EVM in Dhurkada, voting was held after one and a half hours
अंबाला के गांव धुरखड़ा में मशीन खराब होने के बाद रोष स्वरूप धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : Ambala
धुरकड़ा में ईवीएम में बदलाव के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे बाधित रही वोटिंग
विज्ञापन

फोटो 50 और 51
- सूचना पर डीएसपी जोगिंद्र मौके पर पहुंचे, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने दिया जांच का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांव धुरकड़ा के राजकीय स्कूल में बने बूथ नंबर-9 पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने वार्ड नंबर-9 के धुरकड़ा स्कूल में वार्ड नंबर 6 की ईवीएम आने का आरोप लगाया। इस कारण करीब डेढ़ घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए ईवीएम को जानबूझकर बदलने के आरोप लगाए। नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया साथ ही तिरपाल बिछाकर धरने पर भी बैठ गए। जैसे ही संबंधित मार्ग का यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ तो पुलिस ने ग्रामीणों को उठा दिया। बाद में ग्रामीण बूथ सेंटर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे।
ग्रामीणों का कहना था कि अंबाला ब्लॉक-1 के अंतर्गत आने वाले गांव धुरकड़ा के बूथ नंबर-9 पर वार्ड नंबर -6 की मशीन आ गई थी। वोटर लिस्ट में जब नाम की गड़बड़ी हुई तो लोगों ने विरोध किया। जांच करने पर पता चला कि मशीन 6 की जगह 9 नंबर वार्ड के बूथ पर आ गई। ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पाकर डीएसपी जोगिंद्र भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को भी फोन कर मामले से अवगत करवाया। उपायुक्त ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। बूथ इंचार्ज पंकज ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद मशीन को बदलकर मतदान शुरू हो गया था।
विज्ञापन

फोटो नंबर 53
सुबह अधिकारी गलत मशीन लेकर पहुंच गए थे। जैसे ही हम ग्रामीणों को पता चला तो सभी ने विरोध जताया। किसी को भी वोट नहीं डालने दिया। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा यह बड़ी लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरमीत सिंह।
फोटो नंबर 54
यह बड़ी लापरवाही है। अगर हम ग्रामीणों द्वारा नहीं देखा जाता तो बहुत बड़ी गड़बड़ी हो सकती थी। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और लापरवाही की जांच करनी चाहिए।
- प्रेम सिंह।
फोटो नंबर 55
चुनाव एक बहुत ही अहम हिस्सा है। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही होना बहुत ही चिंताजनक विषय है। हमें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा था, क्योंकि अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाही छोटी नहीं थी।

- बलबीर सिंह।
फोटो नंबर 56
अधिकारियों द्वारा बरती गई इस लापरवाही को लेकर उपायुक्त को बताया गया है। उम्मीद है कि उपायुक्त इस लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे। क्योंकि इस कारण बहुत से लोगों को परेशानी हुई है।
-गुरदीप सिंह।
गलती से दूसरी ईवीएम आ गई थी। इस संबंध में सही वाली ईवीएम मंगवाई गई और चुनाव शुरू हुआ। उसके बाद चुनाव शांतिप्रिय तरीके से चल रहा है।
- जोगिंद्र सिंह, डीएसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed