फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Village Bada-DSP Joginder Sharma is setting an example in maintaining mutual brotherhood and peace

आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में मिसाल पेश कर रहा है गांव बाड़ा-डीएसपी जोगिंदर शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Village Bada-DSP Joginder Sharma is setting an example in maintaining mutual brotherhood and peace
निवर्तमान सरपंच विकास बहगल डीएसपी का स्वागत करते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। गांव बाड़ा भाईचारा बनाए रखने व शांतिप्रिय गांव के रूप में मिसाल बना हुआ है। शनिवार को डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने गांव का दौरा किया और निवर्तमान सरपंच विकास बहगल के साथ ग्रामीणों से बातचीत की। निवर्तमान सरपंच ने डीएसपी का स्वागत किया और गांव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस गांव में सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों और कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि दूसरे गांव के लोगों को भी इस गांव से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से गांव काफी सुंदर एवं विकसित है।
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच करते हुए कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य या भाईचारे की मिसाल पेश की गई है वह सभी गांव वासियों के सहयोग से है। गांव का हर व्यक्ति सुख-दुख में आगे आकर अपना योगदान दे रहा है। शांतिप्रिय गांव होने का उदाहरण भी यही है। यदि गांव में किसी का कोई छोटा-मोटा मन मुटाव हो भी जाता है तो गांव के लोग अपने ही स्तर पर दोनों पक्षों को समझाकर उसका निपटारा भी करवा देते हैं। इस मौके पर मिर्जापुर से निवर्तमान सरपंच सुखजिन्द्र सिंह, धुराला गांव से निवर्तमान सरपंच निर्मल सिंह, आनंद जलबेडा गावं के निवर्तमान सरपंच अवतार सिंह, पैक्स के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, गांव से मौजिज जगत गुरमीत सिंह, दलबीर सिंह, जयराम, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह, सोभित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed