फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij's warning, only those who work will stay

Ambala News: विज की चेतावनी, काम करने वाले ही रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Vij's warning, only those who work will stay
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को उनके निवास पर बधाइयां देने के लिए पहंच रहे लोग। स्वंय
अंबाला। हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले जो नागरिक अस्पताल में एस्केलेटर लगाया है। इसका उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फिर से अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां वही अधिकारी रहेगा, जो काम करेगा।
विज्ञापन

विज ने कहा कि हमने चुनाव खत्म होते ही विकास कार्यों का मुआयना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तेज गति से कार्यों को पूरा किया जाए। विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि काम किया है, काम करेंगे, ये मेरा नारा रहा है और यहां पर वही अधिकारी रहेगा, जो इस नारे के अनुकूल चलेगा।
विज्ञापन

सरकार के पराली जलाने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि सरकार किसानों को डराने का काम कर रही है, साथ ही कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि अगर सरकार ये फैसला वापिस नहीं लेती तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पराली जलाने का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, अब हुड़्डा साहब सो-सो के जाग रहे हैं, अब उच्चतम न्यायालय के क्या आदेश हैं, उसको देखा जाएगा और उसके मुताबिक ही काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला के आंदोलन करने के बयान पर विज ने कहा कि करो अब पांच साल तक तुमने यही करना है, क्योंकि जनता ने तुम्हें नकार दिया, जब तुम्हें जनता की जरूरत थी, तब तो जनता तुम्हारे साथ आई नहीं। कांग्रेस के विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव ने अपने हर पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए अनिल विज ने कहा कि जो हालत कांग्रेस की हुई है, उससे लगता है कि कांग्रेस की दुकान बंद होने वाली है और हो सकता है कुछ और लोग भी कैप्टन का अनुसरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed