फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij's displeasure continues, he said - no information about cabinet expansion

Ambala News: विज की नाराजगी बरकरार, बोले- मंत्रिमंडल विस्तार की नहीं जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vij's displeasure continues, he said - no information about cabinet expansion
अंबाला। मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार नायब सिंह सैनी अंबाला पहुंचे। यहां शहर और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र छावनी में स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक असीम गोयल के साथ भाजपाई उपस्थित रहे। यहां अनिल विज नहीं थे। सीएम के स्वागत में विज के समर्थक मौजूद रहे। माना जा रहा है कि अभी विज की नाराजगी दूर नहीं हुई है। दूसरी ओर जब विज से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। यही नहीं करनाल के घरौंडा में रैली की जानकारी से भी अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी के अंबाला पहुंचने और विज से उनकी मुलाकात न होने के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। खुले तौर पर न तो विज नाराजगी की बात स्वीकारते हैं और न ही नायब सिंह सैनी। दोनों ही मोदी को चेहरा बताते हुए हरियाणा की सभी 10 सीटें जिताने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला पहुंचे तो पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपने शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर ही थे पर दोनों की मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज ने कहा कि लोकसभा की 11 सीट हैं, 10 हरियाणा की और एक सीट चंडीगढ़ की, सभी भाजपा जीतेगी। सभी सीटों पर प्रत्याशी कोई हो, मगर चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं। बंतो कटारिया पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों को विज ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बंतो कटारिया ने पहले से ही पार्टी में कई अहम पदों पर काम किया है।

करनाल की रैली में शामिल होने के लिए जब विज से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं तो अभी विधानसभा जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने तो विस अध्यक्ष से आम विधायकों की तरह कमेटी का सदस्य बनाने के लिए कहा है। इधर, अंबाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री और प्रदेश में सरकार ने लोगों के लिए उत्तम योजनाएं लाने का काम किया है। बिना खर्ची पर्ची के रोजगार देकर युवाओं में जोश भरने का काम किया है। उन्होंने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed