{"_id":"fdb1a5ecb466a3ff9c8eb0732c613fc9","slug":"vij-responded-said-to-kudeep-terrorist-s-relation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज का पलटवार, कुलदीप को बताया आंतकियों का संबंधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज का पलटवार, कुलदीप को बताया आंतकियों का संबंधी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तुलना आतंकी मसूद अजहर से करने वाले पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर अब विज ने पलटवार किया है। विज ने अब कुलदीप शर्मा को आंतकियों का संबंधी बता दिया है। विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा गत दिवस अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर जमकर बरसे थे। कुलदीप शर्मा ने तो विज को आतंकी मसूद अजहर का चचेरा भाई तक कह दिया था। इसी के जवाब में अमृतसर से लौटे अनिल विज ने शनिवार को दोनों नेताओं पर पलटवार कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के दिल और दिमाग में पाकिस्तान के आतंकवादी ही छाए हुए हैं, इसलिए उन्हें हर आदमी में आतंकी ही दिखते हैं। विज ने कहा कि मुझे आंतकी बताने वाले कुलदीप शर्मा दरअसल, खुद आतंकियों के रिश्तेदार होंगे। इसलिए उन्होंने ऐसी बात कही।
विज्ञापन
वहीं शाहबाद स्थित मीरी पीरी कालेज के अधर में लटकने का ठीकरा भी विज ने हुड्डा सरकार के सिर ही फोड़ा और कहा कि हुड्डा सरकार ने ही कालेज रास्ते में रोड़े अटकाए थे। पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि चुनाव हारने के बाद से हुड्डा साहिब डिप्रेशन में हैं और जो डिप्रेशन का शिकार होता है उसे सारी दुनिया उजड़ी हुई नजर आती है। उनको किसी अच्छे अस्पताल से इलाज करवाना चाहिए।