{"_id":"67a500803c1c3e519506961e","slug":"vij-reprimanded-xen-for-not-starting-the-lift-warned-him-of-suspension-ambala-news-c-36-1-amb1002-137213-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लिफ्ट न शुरू होने पर विज की एक्सईएन को फटकार, निलंबित करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लिफ्ट न शुरू होने पर विज की एक्सईएन को फटकार, निलंबित करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
अंबाला। जीटी रोड पर निर्माणाधीन शहीद स्मारक का वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेमोरियल टावर की लिफ्ट शुरू नहीं होने पर मंत्री विज ने एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक लिफ्ट नहीं चली तो 11वें दिन आप निलंबित होंगे। दरअसल शहीद स्मारक में निरीक्षण के दौरान मेमोरियल टॉवर की दोनों लिफ्ट अब तक चालू नहीं होने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज नाराज हो गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईएन नवीन राठी को फटकार लगाई। उन्होंने उन्हें 10 दिन में लिफ्ट चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही सचेत किया कि अगर इस समय में लिफ्ट नहीं चली तो एक्सईएन को निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा वह 11वें दिन आकर लिफ्ट में टॉवर के ऊपरी हिस्से तक जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को 10 मई तक स्मारक में कार्य पूरा कर लोगों को समर्पित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी समय मांगेंगे और वह उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी इसके उद्घाटन के लिए उन्हें समय जरूर देंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल विज ने स्मारक के म्यूज्यिम में चल रहे कार्यों बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक एशिया का सबसे बड़ा स्मारक होगा। स्मारक में कलाकारों ने अपनी कला का कमाल करके बहुत ही शानदार प्रवेश द्वार बनाए हैं। शहीद स्मारक में आजादी की लड़ाई के एक-एक क्षण को दिखाया जाएगा। स्मारक के अंदर जाकर वह यह भी भूल गए कि आज 2025 है क्योंकि अंदर जाकर सभी चीजें देखकर उन्हें उस समय की आजादी की लड़ाई के समय की अनुभूति हो रही थी।
-- -- -- -- -- -
अनसंग हीरोज की कहानियां बयां करेंगी प्रतिमाएं
मंत्री विज ने कहा कि इस स्मारक में आजादी के अनसंग हीरोज के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे अंग्रेजों ने क्रूरता दिखाते हुए लोगों को पेड़ों और तोपों से बांध बांध कर मारा था। स्मारक में जहां एक तरफ बहुत बड़ा कमल का फूल बनाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें एक शानदार झील का भी निर्माण किया गया है। मेमोरियल टॉवर में ऊपर नीचे आने-जाने के लिए दो बड़ी लिफ्ट लगाई गई है। इसके अलावा 2000 लोगों के लिए आडिटोरियम बनाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आर्ट वर्क का अवलोकन किया
परिवहन व ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक का अवलोकन करते हुए यहां पर आर्ट वर्क से संबंधित जो कार्य किए जा रहे है उसका से अवलोकन किया। स्मारक में आर्ट वर्क को देखकर मंत्री अनिल विज खासे प्रभावित हुए और उन्होंने कारीगरों की कलाकारी की खूब प्रशंसा की। स्मारक में 1857 के समय हरियाणा क दृश्य के अलावा मेरठ, यूपी, झांसी की रानी, तांत्या टोपे, गुजरात और महान क्रांतिकारियों द्वारा देश को आजाद करवाने के लिए जो कुर्बानी से जुड़े चित्रों को दर्शाया जाएगा।