{"_id":"62869684449ccc0cb82f8ceb","slug":"vij-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-work-of-panjokhara-sahib-to-ghaggar-link-drain-ambala-news-knl108751550","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजोखरा साहिब से घग्गर लिंक ड्रेन के निर्माण कार्य का विज ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजोखरा साहिब से घग्गर लिंक ड्रेन के निर्माण कार्य का विज ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब से घग्गर नदी तक 11.25 किलोमीटर लंबी लिंक ड्रेन के निर्माण कार्य का वीरवार को शिलान्यास किया। इस पर 12.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि बरसाती सीजन में पीछे से पानी आता था जो फसलों को नुकसान पहुंचाता था। उन्होंने कहा कि ड्रेन के बनने से गांव पंजोखरा साहिब, खतौली, जनेतपुर, गरनाला और आसपास के अन्य क्षेत्रों को लाभ होगा।
गांव पंजोखरा साहिब से शुरू होने वाली यह ड्रेन देवीनगर के नजदीक अंबाला ड्रेन में जाकर मिलेगी और वहां से घग्गर में पानी जाएगा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने ड्रेन के बनने से बारिश व बाढ़ के पानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर एसडीएम छावनी डा. बलप्रीत सिंह, अधीक्षक अभियंता एके रघुवंशी, बीडीपीओ दलजीत सिंह, ग्रामीण मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, सदर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर, महामंत्री राम बाबु यादव, पूर्व प्रधान बलविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रेवेन्यू रिकॉर्ड में नाम बदलकर पंजोखरा साहिब कराया
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि उनके विधायक बनने से पहले सरकारी रिकॉर्ड में इस पवित्र गांव का नाम पंजोखरा था। यहां श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज के चरण पड़े थे। गांव में दूरदराज से लोग शीश झुकाने के लिए आते हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार आते ही रेवेन्यू रिकॉर्ड में पंजोखरा को बदलकर पंजोखरा साहिब कराया। यह काफी बड़ा काम था और उन्हें नहीं पता कि पूर्व के नेताओं ने इस ओर ध्यान दिया या नहीं।
विज्ञापन
रिंग रोड बनने से आना-जाना होगा आसान, पंजोखरा साहिब से जुड़ेगी रोड
विज ने बताया कि भविष्य में रिंग रोड बनने जा रही है। इसका लाभ पंजोखरा साहिब गांव को मिलेगा। रिंग रोड लगभग 40 किलोमीटर लंबी होगी। यह अंबाला-साहा हाईवे तक और जीटी रोड से होकर अंबाला-हिसार रोड व वहां से होकर चंडीगढ़ रोड पर मिलेगी। रोड के बनने से अंबाला और आसपास के गांवों के लोगों को दिल्ली या अन्य स्थान पर जाने के लिए शहर के अंदर नहीं जाना पडे़गा। इसी प्रकार अंबाला-शामली सुपर हाईवे बनने जा रहा है, जिसका अलग रूट बनेगा और यह भी दिल्ली तक जाएगा।