फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vigilance caught ASI in bribery case

Ambala News: रिश्वत मामले में विजिलेंस ने एएसआई को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught ASI in bribery case
अंबाला। अंबाला में एक बार फिर खाकी दागदार हो गई। सिटी की बलदेव नगर चौकी में पंचकूला विजिलेंस की टीम ने दबिश देकर एएसआई अंग्रेज सिंह को दबोचा। हालांकि शिकायतकर्ता के मुताबिक चौकी इंचार्ज की भी संलिप्तता सामने आ रही है, लेकिन टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि झगड़े के एक पुराने मामले में व्यक्ति को शामिल तफ्तीश किया गया था और उससे करीब 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत के तौर पर व्यक्ति ने गत दिवस ही चौकी में डिमांड के अनुसार पुराना एसी लगाया था। दोबारा पैसे की मांग करने पर विजिलेंस को रिश्वत मांगने के सुबूत दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को टीम ने चौकी में दबिश देकर एएसआई को काबू किया। बताया जाता है कि बलदेव नगर थाने में 15 दिसंबर 2023 को व्यक्ति की शिकायत पर लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में चार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय आरोपी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। पुलिस ने कोर्ट के जरिये शामिल तफ्तीश भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आरोपी को चौकी में बुलाया जा रहा था और जांच के नाम पर पैसे की डिमांड की जा रही थी। आरोप है कि एएसआई ने पहले पैसे की डिमांड की थी और फिर चौकी में पुराना एसी लगवाने के लिए बोला था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। विजिलेंस की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का मेडिकल करवाकर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed