फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Video posted on social media after beating a young man

युवक की पिटाई करने के बाद एमआर ग्रुप के नाम से सोशल मीडिया पर डाली वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Video posted on social media after beating a young man
साहा थाना क्षेत्र में गांव पिलखनी में तीन बदमाशों द्वारा एक युवक की पिटाई कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। अपना रौब दिखाने के लिए वीडियो पर बदमाशों ने एमआर ग्रुप लिखकर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो हमलावर एक युवक की पिटाई कर रहे हैं और तीसरा हमलावर वीडियो बना रहा है। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अगले ही दिन बदमाशों ने मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक ने साहा थाने में शिकायत दी, जहां दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की गई। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक पर हमला किया था। सोशल मीडिया पर बदमाशों की कई वीडियो है जिसमें वह एमआर व एनडी ग्रुप का रौब दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश का कहना है कि उनके थाने में मामला आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed