फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Venue determined for Mission Buniyaad program

Ambala News: मिशन बुनियाद कार्यक्रम के लिए स्थल निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
Venue determined for Mission Buniyaad program
अंबाला सिटी। मिशन बुनियाद लेवल तीन जागरूकता कार्यक्रम शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 26 मार्च को होगा। शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम करवाने के लिए स्थल तय कर दिया है। प्रदेश की बात करें तो सबसे पहले अंबाला से ही मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन और जिला शिक्षा विभाग से अधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दो वर्ष तक निशुल्क दी जानी वाली शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि शिक्षा विभाग के नेतृत्व में विकल्प फाउंडेशन की ओर से मिशन बुनियाद कार्यक्रम चलाया गया है। कार्यक्रम में पहले लेवल एक की परीक्षा खंड स्तर पर होती है और उसके बाद खंड स्तर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों की जिला स्तर पर परीक्षा होती है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम लेवल तीन में बुलाया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ाई के लिए किया जाता है। जिले की बात करें तो पांच राजकीय स्कूलों में मिशन बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जहां विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी व दसवीं की निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा दी जाती है। इसके साथ जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए भी तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ अंबाला पूजा भारद्वाज ने बताया कि पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम 26 मार्च को करवाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने अनुभव भी सांझा करेंगे। इसके साथ ही अभिभावक और विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed